रेवांचल टाईम्स - सयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर किसान जागृति संगठन द्वारा लखमीपुर खीरी उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों की याद में अस्थि कलश यात्रा निकाली जा रही है यह यात्रा 21 अक्टूबर से प्रारम्भ होकर पूरे भारत मे भृमण करने के बाद 14 जनवरी को होशंगावाद मध्य प्रदेश में माँ नर्मदा नदी में शहीद किसानों की अस्थियों के विसर्जन के बाद समापन होगा।
शहीद किसानों की अस्थि कलश यात्रा गुरुवार को बैरसिया पहुंची यहाँ बस स्टैंड चौराह पर कृषि उपज मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण यादव सेवादल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकेश दांगी पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमर पटेल जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा पार्षद अखंड प्रताप सिंह रघु यादव चंचल खत्री नजीराबाद ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेन्द्र सिंह लाला बना सहित सैकड़ों किसानों ने शहीद किसानों को श्रद्वाजंलि एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।
किसान जागृति संगठन प्रमुख इरफान जाफरी एवं रामनारायण कुरारिया ने कहा कि किसानों के खिलाफ सरकार की तानाशाही नही चलने देगे किसानों के आंदोलन के आगे देश के प्रधानमंत्री को भी झुकना पड़ा
उन्होंने कहा कि हमारा संगठन हमेशा किसानों की हक की लड़ाई लड़ता रहा है और आगे भी लड़ता रहेगा।
पूर्व मंडी अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने कहा कि लखमीपुर खीरी उत्तर प्रदेश में 3 अक्टूबर को किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में चार किसान व एक पत्रकार की मौत हो गई थी ।
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा के काफिले ने किसानों को रौंद दिया था।जिसमे दलजीत सिंह गुरविंदर सिंह लवप्रीत सिंह नछत्तर सिंह और पत्रकार रमन कश्यप की मौत हो गई थी।
हम केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्ती और उनके बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग करते है।
No comments:
Post a Comment