Breaking

revanchal times new

बोले गांव में विसर्जन के बाद भी पूरी तरह विसर्जित नहीं हूई माता की प्रतिमा, शीघ्र ही विसर्जित किये जाने की, कि माँग...





रेवांचल टाईम्स - समिति ने नहीं दिया ध्यान, अभी भी तालाब में खड़ी है मूर्ति

       लांजी थानांतर्गत आने वाले ग्राम बोलेगाव में समिति के द्वारा माता लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित की गई थी। जिसके पूजन अर्चन के बाद समिति द्वारा माता लक्ष्मी की मूर्ति को बोलेगांव के बस स्टेड के पिछे डोरली रोड के समीप तालाब में विधि विधान से विसर्जित किया गया। परंतु समिति  के सदस्यों  नें माता की प्रतिमा को तालाब के गहरे पानी के स्थान पर तालाब के किनारे से ही विसर्जित कर दिया है जिसके कारण माता की प्रतिमा पूर्ण से विसर्जित नहीं हो पाई है और अभी भी तालाब के किनारे खड़ी है। जिससे आवारा मवेशी कभी भी नुकसान पहुंचा सकते है। ग्राम के गणमान्यों का कहना है कि किसी भी भगवान या ईष्ट देव की प्रतिमा लोगों की आस्था का प्रतीक होती है उसे इस तरह तालाब में छोड़ देना उचित नहीं है। ग्रामीणों ने समिति के सदस्यों से  उक्त प्रतिमा को तालाब के गहरे पानी में शीघ्र ही विसर्जित किये जाने की मांग की है। जिससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे।


रेवांचल टाइम्स लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new