-मरने वालों में तीन छात्र और आटो चालक शामिल
- खड़गपुर-गंगटा मार्ग स्थित नजरी गांव के पास हुआ हादसा
-ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग, सड़क जाम, पुलिस कर रही कैंप
मंगलवार की सुबह ऑटो पर सवार होकर 10 छात्र छात्राएं ट्यूशन और कोचिंग में पढ़ने के लिए गंगटा के मोहनपुर से खड़गपुर जा रहे थे। नजरी गांव के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी। इस घटना में मोहनपुर गांव के ऋतिक कुमार (15) मनीष कुमार उर्फ चीकू (19) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सात अन्य लोगों का खड़कपुर अस्पताल ले जाया गया है। जहां इलाज के दौरान मोहनपुर गांव के सोनाली कुमारी (13) केशव कुमार (20) की मौत इलाज के क्रम में हो गई। मनीष कुमार उर्फ चीकू आटो चालक है।आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी। खड़गपुर-गंगटा मुख्य मार्ग को जाम भी कर दिया है। घटनास्थल पर खड़गपुर और गंगटा थाना पुलिस कैंप कर रही है।
No comments:
Post a Comment