रेवांचल टाईम्स ...राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति मध्य प्रदेश के तत्वाधान मे क्रेडिट आउटरीच अभियान आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव बीजाडांडी मे किया गया जिसका आयोजन बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा किया गया l जिसमे विकासखंड स्तर पर सभी बैंक शाखाओ से 1.5 करोड़ रूपये का वितरण आउटरीच अभियान के तहत किया गया l जिसमे महिला स्व सहायता समहो को बैंक ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय डोज़ सीसीएल राशि का वितरण किया गया जिसमे अग्रणी बैंक प्रबंधक अमित केसरी, डीजीएम प्रदीप लाल, बीओआई बैंक पंकज अवस्थी, आरएम एम पी जी बी बैंक, विकासखंड प्रबंधक श्री साहेब लाल सूर्यवंशी, एसबीआई बैंक बीजाडांडी से महिप पटेल, एसबीआई उदयपुर से सुश्री पूजा खेश, एमपीजीबी बैंक कालपी से श्री श्रीकांत राय, एमपीजीबी बीजाडांडी से श्री देवेंद्र अहिरवार, बीओआई बैंक से राहुल अहिरवार उपस्थित रहे l