रेवांचल टाईम्स - देश के अन्नदाता किसान की पुकार आज कोई नहीं सुन रहा है। वहीं हाली में किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य ना मिलने पर किसान आर्थिक मानसिक रूप से परेशान हैं । वहीं दूसरी ओर खाद बीज व्यापारी किसानों की कमर तोड रहे हैं । लगता है पूरे जिले सिवनी में यूरिया डी ए पी को लैकर हड़कम मचा है । वैसे ही किसानों कि ओला वृष्टि में फसल बर्बाद हुई थी। जिसका बीमा बीमा कंपनी द्वारा आज तक नहीं दिया गया है।ओर साथ ही सूत्रों से खबर है कि पलारी, केवलारी, धनोरा, छपारा, कान्हीवाडा ,सिवनी आदि समेत अन्य क्षेत्रों में यूरिया डी ए पी की काला बाजारी जोर सोर से चल रही है। पलारी में डी ए पी 1700-1800 रू की कीमत पर है ।साथ ही बिना लिखा पढ़ी के बेच रहे हैं। यूरिया के साथ 2000-3000 का सामान अलग से पकड़ा कर माला माल हो रहै है।ओर अगर इस सम्बन्ध में किसी के द्वारा आवाज उठाई जाती है तो व्यापारी द्वारा उसे कह दिया जाता है कि लेना हो तो वो नहीं तो अपना काम करो और आप से जो बनता है बह करो जिसके चलते देश के अन्नदाता किसान परेशान हैं समझ नहीं आता कि क्या ।
इस सम्बन्ध में इनका कहना है कि......
यूरिया डी ए पी की काला बाजारी कार व्यापारी माला माल हो रहे हे ओर टैक्स चोरी कर सरकार के साथ धोका कर रहे हैं।ओर किसानो को परेशान कर रहें हैं ।इस मामले को जिला प्रशासन जल्द कदम उठाए एंव खाद व्यापारीयों की दूकानों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करें।
✍️महेश राय
प्रदेश सचिव आम भारतीय पार्टी......
No comments:
Post a Comment