BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दीपावली में जगह जगह लग रहे है जुए के फड़... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, November 5, 2021

दीपावली में जगह जगह लग रहे है जुए के फड़...



रेवांचल टाईम्स - मंडला स्थानीय पुलिस की शह से इन दिनों मंडला में जुए यानी बावन पत्तों का खेल बेख़ौफ़  दिन दुगनी और रात चौगनी तरक़्क़ी कर रहा है वही नाल काटने वाले ओर संरक्षण देने वाले जिम्मेदार जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी भी दिन दुगनी और रात चौगनी तरक़्क़ी कर रहे है वही बावन पत्तों का कारोबार नगर सहित कस्बो तक मे बड़ी तेजी से फलफूल रहा है जहाँ एक तरफ लालच के चलते एक राउंड में ही लोग लखपति बनने की चाहत में कंगाल हो रहे है ।

            वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडला मुख्यालय से महज 4 किलोमीटर सहस्त्र धारा पर्यटक स्थल के ग्राम गोझी में आश्रम रोड़ पर खुलेआम जुआ संचालित किया जा रहा है वही दूर दूर से लोग लखपति बनने और अपनी किस्मत आजमाने लोग यहाँ पहुँच रहे है। साथ ही विकास खंड नैनपुर,मवई, बिछिया, घुघरी, और मोहगांव में धनतेरस दीपावली से लगातार जुए के फड़ लग रहे है और इन फडों लोकल के साथ साथ आसपास जिलों से भी लोग जुआ खेलने पहुँच रहे है

         वही मंडला सिवनी बालाघाट डिंडोरी कवर्धा सहित आसपास के जिलों कस्बो से लोग जुआ खेलने  पहुँच रहे है और जुआरियों के लिए मौके में ही सभी प्रकार से बनाई गई है व्यवस्था नाल काटने वालो ने खिलाड़ियों के सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी कर रखे है। इसलिए लोग बेख़ौफ़ होकर दूर दूर से पहुँचे खिलाड़ियों की जरूरत की हर आवश्कता पूरी करते  है साथ ही जुआड़ियों के लिए बनाई व्यवस्था में शराब कबाब और शबाब और दूर दूर से आये इन खिलाड़ियों की आवश्कता अनुसार सभी व्यवस्था  सब एक जी जगह में उपलब्ध करा दी जाती है।

       वही जुआ में हारे एक खिलाड़ी ने नाम न छापने की एवज में बताया कि ग्राम गोंझी में 24 घण्टे हप्ते के सातो दिन जुआ चलता है और सब की सब सेटप है। पुलिस तो क्या पुलिस का कोई परिंदा भी पर नही मार सकता है नाल काटने वाले ने खिलाड़ियों को पूरा भरोसा दिया है कि यहाँ आने वालों के साथ कोई भी परेशानी नही होगी महीनों से चल रहे इस खेल में आज तक कोई भी कार्यवाही नही हुई और कोई जिम्मेदार नही पहुँचा सभी को समय समय मै उनको हिस्सा मिल जाता है तभी तो आज तक कोई बात नही हुई और न पुलिस या मीडिया वाले पहुँचे है एक बात तय है कि यहाँ किसी प्रकार की कोई परेशानी नही है अगर कोई खिलाड़ी अपना पूरा पैसा हार भी जाता है तो हारने वाले को अपनी तरफ से घर तक सही सलामत पहुचाते है और इस खेल में लाखो की काटी जा रही है नाल

           सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार पचास हजार रुपये से दो लाख तक पहुँच रहा है जिम्मेदारो को हप्ता महीना वही बोलोरो से ओर निजी वाहनों से पहुँच है और खिलाड़ियों को घर से लाया जा रहा और खेलने के बाद उन्हें घर तक गाड़ी से पहुँचा रहे है इस लिए तो लोग अपनी मर्जी से पहुँच रहे है और खिलाड़ियों को एक सुरक्षित जगह चाहिए जो की खिलाड़ी यहाँ पहुँच कर निसंकोच खेल रहे है।

No comments:

Post a Comment