BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मोहगांव में स्काउट गाइड स्थापना दिवस का हुआ आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 9, 2021

मोहगांव में स्काउट गाइड स्थापना दिवस का हुआ आयोजन



रेवांचल टाइम्स  - सिंगारपुर :- सहायक राज्य संगठन आयुक्त , भारत स्काउट गाइड संभाग जबलपुर एवं कार्यालय सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग मण्डला के आदेशानुसार व जिला स्काउट गाइड प्रभारी दिनेश दुबे के निर्देशन में जिले के विकास खण्ड मोहगाँव में 71 वां भारत स्काउट गाइड स्थापना दिवस के अवसर पर कोविड -19 की गाइड लाईन के नियमों का पालन करते हुए विकास खण्ड मोहगाँव में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मोहगाँव एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारपुर के प्राचार्य जे एस उइके एवं प्रभारी प्राचार्य मोहगाँव  नारायण भवेदी  के मार्गदर्शन में तथा वाय के मिश्रा स्काउट शिक्षक मोहगाँव , रामवती परते खेल समन्वयक एवं रोवर लीडर अशोक वरकड़े पी टी आई सिंगारपुर के नेतृत्व में सिंगारपुर विद्यालय व उत्कृष्ट मोहगाँव की संयुक्त रूप से स्काउट गाइड रोवर रेंजर दल द्वारा रैली के माध्यम से और विभिन्न प्रतियोगिता व साहसिक गतिविधियाँ आयोजित कर  और गाँवों में सार्वजनिक स्थलों पर ,चौराहों पर  पहुंचकर गणमान्य नागरिकों से संपर्क कर एवं विकास खण्ड स्तर के विभिन्न कार्यालयों जैसे हायर सेकेंडरी स्कूल सिंगारपुर , उत्कृष्ट विद्यालय मोहगाँव,बी ई ओ ऑफिस, जनपद पंचायत मोहगाँव  एवं पुलिस थाना मोहगाँव में स्काउट गाइड दल के द्वारा जनप्रतिनिधियों , विधायक महोदय विधायक निवास  व अधिकारियों व कर्मचारियों को झंडा दिवस स्टीकर लगाकर उनका सम्मान किया।

    स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में सिंगापुर विद्यालय से महेश सरोते ,जय बैरागी , मोहगाँव विद्यालय से राजेश दुबे , गुलाब टेकाम एवं अनिल दुबे का सराहनीय योगदान रहा है।

No comments:

Post a Comment