BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गवाह का बड़ा दावा- शाहरुख खान के बेटे आर्यन को फंसाया गया, योजना बनाकर की गई कार्रवाई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 7, 2021

गवाह का बड़ा दावा- शाहरुख खान के बेटे आर्यन को फंसाया गया, योजना बनाकर की गई कार्रवाई



आर्यन खान ड्रग्स मामले में एनसीबी के ही गवाह ने ऐसा बयान दिया है जो कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहा है. गवाह ने दावा किया है कि शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान को फंसाया गया और पूर्व कार्रवाई के लिए योजना बनाई गई थी.

गौरतलब है कि 23 वर्षीय आर्यन खान को तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था और करीब तीन हफ्ते जेल में रहने के बाद बंबई उच्च न्यायालय से उन्हें जमानत मिली थी. गवाह विजय पगारे ने मराठी समाचार चैनल के साथ बातचीत में आरोप लगाया कि छापेमारी की कार्रवाई पूर्व नियोजित थी.

इससे पहले इस मामले में एक और स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल ने आरोप लगाया था कि एनसीबी के कुछ अधिकारियों ने आर्यन को छोड़ने के एवज में वसूली की कोशिश की थी. एनसीबी पहले ही इन आरोपों की जांच कर रही है.

No comments:

Post a Comment