BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लाल गाजर के फायदे, वेट कंट्रोल से इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करने तक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 7, 2021

लाल गाजर के फायदे, वेट कंट्रोल से इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करने तक



लाल गाजर (Carrot) ना सिर्फ देखने में खूबसूरत लगती है बल्कि खाने में भी मीठी और मज़ेदार होती है. वैसे तो गाजर 12 महीने मिलती है लेकिन सर्दी के मौसम में गाजर का स्वाद गज़ब का लगता है. गाजर का इस्तेमाल सब्जी, हल्वा और कच्चा खाने में किया जाता है. पोषक तत्वों से भरपूर गाजर में फैट बिलकुल ही कम होता है. इसमें सोडयम, पोटाशियम, कार्बोहाइड्रेड, प्रोटीन, विटामिन ए, डी, सी, बी6 होता है जो अच्छी सेहत के लिए जरूरी है. कम कैलोरी की गाजर मेटाबॉलिज्म हो अच्छा बनाती है, साथ ही आंखों की रोशनी भी बढ़ाती है. साथ ही सर्दी में गाजर इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करती है. तो चलिए जानते है कि सर्दियों में गाजर खाने से क्या फायदे हो सकते है.

स्किन को हेल्दी रखती है

गाजर सिर्फ सेहत का ही नहीं बल्कि स्किन का भी ध्यान रखती है. गाजर विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होती है. यह स्किन के लिए बेहद उपयोगी साबित है. सर्दी में गाजर का सेवन करने से स्किन ग्लो करती है.

वज़न कंट्रोल रखती है

अगर वज़न तेजी से बढ़ रहा है तो गाजर का इस्तेमाल फायदेमंद होता है. लौ कैलोरी गाजर का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है. इसका इस्तेमाल सलाद, सूप या फिर जूस के रूप में कर सकते हैं.

एनीमिया का असरदार इलाज है

खून में लौह की कमी होने के कारण लाल रक्तकण नहीं बन पाते हैं जो एनीमिया होने का कारण होता है. बॉडी में खून की कमी को दूर करने के लिए गाजर का सेवन करें.

आंखों की रोशनी बढ़ाती है

गाजर आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी बेहद असरदार है. अगर आप नैचुरली आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो रोज़ाना गाजर का सेवन करें. गाजर में बीटा कैरोटीन होता है जो विटामिन ए का ही प्रकार होता है.

इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करती है

पोषक तत्वों से भरपूर गाजर में विटामिन A और C मौजूद होता है. ये दोनों विटामिन एंटी ऑक्सीडेंट के रूप में काम करते हैं, जिससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है. इम्यूनिटी बूस्ट रहेगी तो आप जल्दी बीमार नहीं होंगे.

No comments:

Post a Comment