Breaking

revanchal times new

9 नवम्बर को सिंगारपुर में विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित...



रेवांचल टाईम्स - राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर 14 नवम्बर 2021तक आजादी का अम्रत महोत्सव और 8 से 14 नवम्बर 2021 तक कानूनी सेवा सप्ताह सेवा का आयोजन मंडला जिले में किया जा रहा है। इसी क्रम में मंडला जिले के जनपद पंचायत मोहगाँव अंतर्गत ग्राम सिंगारपुर बाजार चौक में 9 नवम्बर 2021 दिन मंगलवार को समय 12: 30 बजे विधिक जागरुकता सेवा प्राधिकरण का आयोजन किया गया है। उक्त शिविर में जिला स्तर से माननीय न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे। उक्त आयोजित शिविर में आम जनों को उपस्थित होकर अपने-अपने समस्याओं का निराकरण कराने की अपील ग्राम पंचायत सिंगारपुर द्वारा  की गई है।

सिंगारपुर से हीरा सिंह उइके की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post