BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रधान आरक्षक निकला करोड़पति… आय से अधिक संपत्ति देख टीम की भवें तन गईं… क्या है पूरा मामला पढ़ें इस ख़बर में… - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, November 3, 2021

प्रधान आरक्षक निकला करोड़पति… आय से अधिक संपत्ति देख टीम की भवें तन गईं… क्या है पूरा मामला पढ़ें इस ख़बर में…



रेवांचल टाइम्स  जबलपुर एक सरकारी कर्मचारी के पास पैत्रक संपत्ति छोड़कर यदि करोड़ों की संपत्ति मिले तो आश्चर्य होना लाज़मी है। जहां सरकारें भ्रष्टाचार खत्म करने का दम भर रही हैं, तो वहीं मध्य प्रदेश के एक पुलिस कर्मचारी की संपत्ति ने सरकार के दावों को खोखला साबित कर दिया है। दरअसल आज जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने एक प्रधान आरक्षक के जबलपुर तिलवारा थाना अंतर्गत जनकपुरी कॉलोनी स्थित घर पर जब दबिश देकर कार्यवाही शुरू की तो, लोकायुक्त टीम भौचक्की रह गई। इस प्राधान आरक्षक के घर से आय से अधिक संपत्ति के दस्तावेज हाथ लगे, वो भी करोड़ों के…मिली जानकारी के अनुसार आरोपी प्राधान आरक्षके सच्चिदानंद सिंह पिता स्वर्गीय मुसाफिर सिंह के मकान एवं फार्म हाउस पर छापा के दौरान जो संपत्ति प्रकाश में आई वो चौकाने वाली थी। लोकायुक्त को यहां से कुल 4 करोड़ 39 लाख 56 हजार 600 रुपए की संपत्ति के दस्तावेज हाथ लगे हैं। जिस पर लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के कारण धारा 13 (1)-b , 13 (2 )भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) के तहत कार्रवाई की है।


छापा कार्यवाही में यह संपत्ति मिली…


सोना आभूषण 24,50,000

चांदी आभूषण ₹46000

3.वाहन 14 कीमती 2 करोड़ 77 लाख 70 हजार रुपए

4.कृषि भूमि दस्तावेज 40,14000 रुपए

5.एक मकान निर्माण लागत जनकपुरी 40,00,000 रुपए

6.फार्महाउस निर्माण ग्राम थाना तहसील बरगी निर्माण लागत 33 लाख रुपए

7.घरेलू सामान कीमती 23 लाख 8 हजार 600 रुपए 8.

नगद राशि ₹68,000 रुपए

कुल कीमत 04 करोड़ 39 लाख 56 हजार 600 रुपए की संपत्ति प्रकाश में आई है और आगे विवेचना जारी है।

लोकायुक्त टीम में यह रहे सामिल…

पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक जेपी वर्मा के नेतृत्व में उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झारवड़े, निरीक्षक कमल सिंह उईके, ऑस्कर किंडो, श्रीमती मंजू किरण तिर्की, स्वप्निल दास, निरीक्षक नरेश बेहरा, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक सुरेंद्र भदोरिया, अमित गांबड़े, विजय बिष्ट, अंकित दहिया, शरद पांडे, अमित मंडल, महिला प्रधान आरक्षक लक्ष्मी रजक, आरक्षक पंकज तिवारी, गोविंद सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक रविंद्र सिंह, आरक्षक चालक राकेश विश्वकर्मा, जीत सिंह सहित 25 सदस्य टीम ने इस कार्यवाई में सामिल थे…


इस दिवाली मुह मीठा कीजिये रेवांचल टाइम्स की खास मिठाई रेसिपी के साथ



खजूर ड्राईफ्रूट बर्फी


















No comments:

Post a Comment