BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
धनतेरस में 9 फीट ऊंची लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित - - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, November 3, 2021

धनतेरस में 9 फीट ऊंची लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित -



   


रेवांचल टाइम्स -2 नवंबर 2021 दिवस मंगलवार , शरद ऋतु का आगमन और पवित्र कार्तिक मास की त्रयोदशी जिसे धनतेरस के नाम से भी जाना जाता है जो आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि का प्रकट उत्सव भी है ऐसे दिव्य महायोग एवं पर्व में रात्रि के 11:00 बजे तकरीबन ग्राम मवई के वार्ड नंबर 14 (कुम्हारी मोहल्ला )वटवृक्ष के सम्मुख माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गई श्री सिद्धिविनायक अष्टलक्ष्मी गणेश उत्सव समिति . कुम्हारी मोहल्ला मवई के तत्वाधान मेंसभी सक्रिय सदस्यों ने इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया 

पिछले 5 वर्षों से कार्तिक मास त्रयोदशी को माता अष्ट लक्ष्मी की प्रतिमा प्रतिवर्ष विराजमान होती हैं ।दीपावली पर्व की तरह ही इस उत्सव को भी धूमधाम से मनाने की परंपरा है 7 दिन तक माता लक्ष्मी की सेवा पूजा अर्चना संपन्न की जाती है तत्पश्चात विसर्जन और जल विहार किया जाता है समिति के सक्रिय सदस्यों में मुकेश प्रहलाद बिहारी प्रभात परमानंद संतोष दीपक संदीप शिवकुमार ओंकार गोलू रामानंद मिथुन दुर्गा भुवन मिस्टर परसोत्तम धनेश माखन आदि समस्त चक्रवर्ती बंधुओं के अतिरिक्त सज्जू खान अमन पुसाम गोपाल वासु आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा 



रेवांचल टाइम्स - मवई  से मदन चक्रवर्ती की रिपोर्ट |

No comments:

Post a Comment