BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दीनदयाल रसोई में गरीबो के साथ मनाई दीपावली, जमकर फोड़े फटाके और बांटी मिठाइया, प्रवाहिनी का हुआ आयोजन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, November 5, 2021

दीनदयाल रसोई में गरीबो के साथ मनाई दीपावली, जमकर फोड़े फटाके और बांटी मिठाइया, प्रवाहिनी का हुआ आयोजन...




 रेवांचल टाईम्स - मंडला इस वर्ष दीपावली के पुनीत पर्व पर प्रवाहिनी द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई में गरीबों के साथ संस्था के साथियों ने दीपावली मनाई इस अवसर पर प्रवाहिनी संस्था के द्वारा गरीबों को निशुल्क भोजन कराया गया इसके बाद दीपावली के अवसर पर मिठाइयों के गिफ्ट दिए गए ताकि अपने घरों में दीपावली अच्छे तरीके से मना सकें, दिए का भी वितरण किया गया दीनदयाल रसोई प्रांगण में भोजन करने वालों के साथ संस्था के साथियों ने जमकर पटाखे फोड़े और मिलकर उनके साथ खुशियां बांटी इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा ज्योतिषी ने सभी साथियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की डीडीएम नाबार्ड अखिलेश वर्मा के द्वारा सभी गरीबों को मिठाई के पैकेट वितरित किए गए और उन्हें शुभकामनाएं दी पर्यावरणविद आरके छतरी के द्वारा दीनदयाल रसोई को दान के माध्यम से सहयोग प्रदान किया गया एसबीएम जनपद पंचायत मोहगांव वीरेंद्र झरिया के द्वारा दीपावली मिलन समारोह में सक्रिय योगदान दिया गया अंत में सभी को स्वादिष्ट भोजन कराया गया और समस्त अतिथियों  और भोजन करने वालों के प्रति धर्मेंद्र मिश्रा कोषाध्यक्ष के द्वारा सभी का आभार प्रकट करते हुए उनके जीवन में मंगल कामनाओं की ईश्वर से प्रार्थना की गई जिससे समाज में बुरी आदतें छोड़ कर एक अच्छे नागरिक बन सकें कार्यक्रम में श्रीमती रश्मि मिश्रा अर्चना मिश्रा, रूपा बैरागी, अनीता, वर्षा नंदा की उपस्थिति रही सभी के सहयोग से गरीबों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम बहुत ही यादगार कार्यक्रम बन गया।

No comments:

Post a Comment