गुना । मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर से मथुरा जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन बरखेडा के करीब सड़क किनारे खड़े कंटेनर से शुक्रवार की सुबह जा टकराई और उसके बाद वाहन में आग लग गई। इस हादसे में तीन लोग जिंदा जल गए है और चार जख्मी हुए हैं। पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी मुनीष राजोरिया के मुताबिक, "इंदौर के लोग गोवर्धन पूजा पर मथुरा दर्शन को जा रहे थे। वे सभी मिनी ट्रैवलर बस से जा रहे थे। इसी दौरान चांचैड़ा के बरखेड़ा के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर से ट्रैवलर वाहन जा टकराया। इस टक्कर के साथ ही बस में धमाके के साथ आग लग गई। इस हादसे में तीन लोग जिंदा जल गए।"
पुलिस के अनुसार आग काफी तेज थी, बस में सवार लोगों को बचाने की कोशिश की गई मगर तीन लोग जिंदा जल गए। मरने वालों के नाम दुर्गा(13) पुत्र जगदीश, माधो(20) , रोहित शर्मा(19) है। वहीं चार लोग जख्मी है, जिनका उपचार जारी है।
No comments:
Post a Comment