रेवांचल टाईम्स - मंडला जिला प्रशासन के सहयोग से मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह को मंच प्रदान करने हेतु गोंडी पब्लिक ट्रस्ट रपटा घाट में कलेक्टर हर्षिका सिंह के द्वारा अभिनव पहल करते हुए समूह के महिलाओं की बुटीक का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती मरावी जिला पंचायत सदस्य अनीता तिवारी पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुनील दुबे की उपस्थिति में बुटीक का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर रेशम विभाग के द्वारा गोंडी पेंटिंग को बढ़ावा देने के लिए ग्राम की महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है जिसमें रेशम की साड़ियों के ऊपर कलाकृतियां उकेरी जा रही हैं ग्रामोद्योग विभाग के द्वारा कलाकारों के लिए संरक्षण प्रदान किया जा रहा है कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक बी डी भैसारे के द्वारा आभार प्रगट किया गया कार्यक्रम में भूमि, मदीना,ख्वाजा समूह की दीदीयां उपस्थित रही कार्यक्रम में ब्लॉक प्रबंधक सबीना बानो धर्मेंद्र मिश्रा योगेंद्र तिवारी अभय गौर सहायक विकासखंड प्रबंधक का सराहनीय योगदान रहा।
Friday, November 5, 2021
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
गोंडी पब्लिक ट्रस्ट में आजीविका मिशन के समूहों की आजीविका फ़ैशन बुटीक का शुभारंभ, जिला प्रशासन की पहल पर..
गोंडी पब्लिक ट्रस्ट में आजीविका मिशन के समूहों की आजीविका फ़ैशन बुटीक का शुभारंभ, जिला प्रशासन की पहल पर..
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
No comments:
Post a Comment