रेवांचल टाइम्स।मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (Madhya Pradesh Board of Secondary Education) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी है।10वीं की वार्षिक परीक्षा 18 फरवरी 2022 और कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षाएँ सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच होगी। परीक्षा कार्यक्रम मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर भी देखे जा सकते हैं।वही जिले स्तर पर भी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुरु हो गई है।राजगढ़ कलेक्टर के बाद सिवनी कलेक्टर ने अतिरिक्त कक्षा संचालित कर कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश दिए है।
दरअसल, MP Board ने वर्ष 2022 की कक्षा 10वीं, 12वीं, 12वीं व्यावसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा और शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण और विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (DPSE) के परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया हैं। कार्यक्रम अनुसार प्रदेश में 10वीं बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च और कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च की अवधि में होगी। सभी परीक्षाएँ सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच होगी। कक्षा 10वीं और 12वीं के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएँ उनके विद्यालय में 12 फरवरी से 25 मार्च 2022 के बीच और स्वाध्यायी छात्रों की उन्हें आवंटित परीक्षा केंद्र पर 17 फरवरी से 20 मार्च 2022 के बीच होगी।
MP Board ने संबद्ध सभी विद्यालयों के प्राचार्य को शाला के नोटिस बोर्ड पर परीक्षा कार्यक्रम चस्पां करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कक्षा अध्यापक के द्वारा भी संबंधित कक्षा के परीक्षार्थियों को परीक्षा विषय, प्रश्न-पत्र दिनांक, दिवस और समय की जानकारी दी जाएगी। नियमित, स्वाध्यायी, दृष्टिहीन, मूक बधिर (दिव्यांग) परीक्षार्थियों की परीक्षाएँ समान रूप से एक ही तिथि और समय में होगी।वही शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा (द्वि-वर्षीय पाठ्यक्रम) के प्रथम वर्ष की परीक्षा 18 फरवरी से और द्वितीय वर्ष की 19 फरवरी से तथा विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (DPSE) के प्रथम वर्ष की परीक्षा 18 फरवरी 2022 से और द्वितीय वर्ष की परीक्षा 19 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी।परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 8:30 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में 9:45 बजे के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट पहले उत्तर पुस्तिका और 5 मिनट पहले प्रश्न-पत्र दिए जायेंगे।
कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश
सिवनी कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परीक्षा परिणामों की कार्ययोजना को लेकर जिलें के सभी BRC, APC तथा BO की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये और कहा कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा के परिणामों के अनुरूप कमजोर बच्चों का पूर्व चिन्हांकन कर सभी पर विशेष ध्यान दिया है, गणित, विज्ञान और अंग्रेजी सहित अन्य कठिन विषयों की अवकाश दिवसों में भी एक्स्ट्रा क्लास (Extra Class) ली जाये।
Tags
(Madhya Pradesh Board of Secondary Education
india
madhya madhya pradesh
Madhya Pradesh
mandla
Top