BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वन परिक्षेत्र मवई एवं छत्तीसगढ़ की सीमा में दिखाई दिया हाथियों का दल - - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 21, 2021

वन परिक्षेत्र मवई एवं छत्तीसगढ़ की सीमा में दिखाई दिया हाथियों का दल -



रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बहुल्य विकास खण्ड मवई 'जो कि चारो तरफ वनों के बीच मे बसा हुआ है वही दिनांक 20 - 11 - 2021 दिवस शनिवार की शाम 4:00 बजे के आसपास वन परिक्षेत्र मवई की सीमा से लगे छत्तीसगढ़ के बनगौरा घाटी के समीप 6 -7 हाथियों का दल दिखाई दिया है ।तरेगांव जंगल वन क्षेत्र के वन विभाग की टीम लगातार उसका मुआयना कर रही है ।

   स्थानीय लोगों एवं वन विभाग की टीम से मिली जानकारी के आधार पर हाथियों का यह दल बनगौरा क्षेत्र के खेतों की फसलों एवं खनिहाल  की एकत्रित फसलों को भी चौपट कर रहे हैं |कल शाम 4:00 बजे दुर्गम घाटी के टेढ़े मेढ़े और तंग रास्ते पर वन विभाग के एसडीओ सहित पूरी टीम तैनात रही ।इस दौरान लोगों की आवाजाही भी प्रतिबंधित रही ।

    दुर्गम घाटी से लगभग 500 मीटर की दूरी पर  छह सात हाथियों को देखा गया ,जो बेहद खाई पर बने खेतों पर विचरण कर रहे थे |प्रभावित क्षेत्र के रहवासी अपने घर के सामने आग जला कर रखे हुए थे |इन्हें कच्चे मकानों एवं झोपड़ी नुमा घरों से सुरक्षित स्थानों में सजग रहने की सलाह दी गई है ।

   उपरोक्त घटनाक्रम को रेवांचल टाइम्स रिपोर्टर मदन चक्रवर्ती ने भी देखा ।तकरीबन 500 मीटर की दूरी से मोबाइल से इनकी तस्वीर लेना संभव ना हो सका |

   

 रेवांचल टाइम्स - मवई  से मदन चक्रवर्ती की रिपोर्ट |

No comments:

Post a Comment