रेवांचल टाइम्स - मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष हिंदूवादी नेता पवन सोलंकी ने बताया हैं कि महिला बहोत परेशानियों का सामना कर के पुलिस को सूचना देती हैं साथ ही साथ अपने साथ हो रहे अत्याचार को डरते डरते पुलिस को बताती हैं कुछ महिलाएं का तो घर से निकलना भी मुश्किल सा हो गया है कुछ लोग घर के आस पास की जगहों पर जमावड़ा लगा कर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास करते हैं बड़ी मुश्किल से कुछ महिला पुलिस को सूचना देती हैं पर थाने वाले दूसरा थाना लगना बता कर के कार्यवाही करने से मना कर देतें हैं ऐसी स्थिति परिस्थिति में अपराधी की मनमानी बढ़ जाती हैं मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष पवन सोलंकी ने मध्यप्रदेश के डीजी विवेक जोहरी संभाग एडीजी आईजी से विनम्र निवेदन करते हुए कहा है कि जिला एसपी को ऐसे निर्देश दिए जाएं कि सूचना किसी भी प्रकार से प्राप्त हुई हों सूचना की जांच तुरंत होना चाहिए ताकि महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार को रोका जा सकें एवं महिला अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष पवन सोलंकी ने डीजीपी की तारीफ़ करते हुए बताया हैं की मैंने 15 सालों की जनसेवा में विवेक जोहरी जैसा ईमानदार डीजी नहीं देखा में आपके कार्य की प्रसंसा करता हूँ तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्य की अपेक्षा करता हूँ ।
मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष हिंदूवादी नेता पवन सोलंकी ने मध्यप्रदेश डीजीपी विवेक जौहरी से कहा शिकायत पर तुरंत कार्यवाही हो
bydigital bharat
-
0