रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले की घुघरी विकासखंड के ग्रामपंचायत बनेहरी के ग्रामबासियों ने अपनी मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घुघरी के नाम ज्ञापन सौंपा तहसीलदार हरिओम ठाकुर को ग्रामवासियों द्वारा आरोप लगाया गया कि ग्रामपंचायत रोजगार सहायक चंद्रभान कनोजे के द्वारा मनरेगा में कार्य कर रहे लेबरों का भुगतान नहीं करता काम करा लिया जाता है न ही हितग्राहियों के नाम से मस्टर निकाला जाता है अपने घर के सदस्यों के नाम से फर्जी जॉब कार्ड बनाकर हाजिरी चलाता है और इतना ही नहीं अपने पिता मुन्नालाल कनोजे के नाम से मैट आईडी चलाते हुए हर सप्ताह फर्जी अलग-अलग मस्टर निकालकर मैट आईडी का राशि आहरण करता है इस संबंध में लोगों ने ग्रामसभा में कई बार इस बात को रखी परंतु आज दिनांक तक उनकी सुनाई ग्रामपंचायत में नहीं हुई आज ग्राम के लोगों ने इसकी शिकायत राजस्व अधिकारी,थाना घुघरी, जिला पंचायत सदस्य नीरज मरकाम को अपनी जायज मांगों को लेकर ज्ञापन दिया दोषी रोजगार सहायक के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है और रोजगार सहायक की सेवा समाप्त की जाए ऐसी मांग है।