Breaking

revanchal times new

शासकीय स्नातक महाविद्यालय मवई में पशुपालन युवा संवाद कार्यक्रम हुआ संपन्न...


    



रेवांचल टाइम्स - विकास खण्ड मवई में दिनांक 27 नवंबर 2021 दिवस शनिवार , शासकीय स्नातक महाविद्यालय मवई में कार्यालय उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग जिला मंडला मध्य प्रदेश द्वारा पशुपालन युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया |जिसके अंतर्गत शासकीय स्नातक महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को पशुपालन एवं डेयरी उत्पाद से संबंधित जानकारी दी गई ।

   शासन की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराने हेतु प्रथक - प्रथक अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ |

1  डॉ आर एम भुरमुटे -   बटेर एवं मुर्गी पालन 

2  श्रीमती शैलजा दिक्षित - डेयरी उत्पाद एवं दुग्ध समिति

उ - डॉ आर एन कुशरो - डेयरी पालन

4-  डॉक्टर सुनील गोयल -  बकरी पालन

5 -   डॉ दीपाली परते -   शुकर एवं पोल्ट्री पालन

6- -   डॉ अनामिका वरकडे -  चारा उत्पादन

     उपरोक्त कार्यक्रम में शासकीय स्नातक महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती वंदना उरकुड़े , सहायक प्राध्यापक राजेंद्र सोनवानी जी ,अतिथि विद्वान योगेंद्र रैदास जी एवं दिलीप सर उपस्थित रहे ।

  

 रेवांचल टाइम्स  मवई  से  मदन चक्रवर्ती |

Post a Comment

Previous Post Next Post