Breaking

revanchal times new

किसानों के लिए नांदना कैनाल रविवार को हुई शुरु...विधायक चौधरी सुजीतसिंह ने किया पूजन





 रेवांचल टाईम्स - बहुत दिनों से सिंचाई हेतू नांदना कैनाल से पानी दिये जाने की प्रतीक्षा कर रहे किसानों को आखिरकार रविवार को राहत मिली।  रविवार को ग्राम लुंगसी में इस कैनाल से पानी छोड़ा गया। इस अवसर पर पर क्षेत्रीय विधायक चौधरी सुजीतसिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर विधायक चौधरी सुजीतसिंह एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य तीरथसिंह ठाकुर द्वारा पूजन अर्चन किया गया। विधायक चौधरी सुजीतसिंह ने चर्चा में बताया कि नांदना कैनाल से जुड़े किसानों के द्वारा लगातार इस नहर से जल्द पानी छोड़े जाने की माँग की जा रही थी। संबंधित विभाग के अधिकारियों से उनके द्वारा जल्द पानी छोड़े जाने के प्रयास लगातार किये जा रहे थे। उन्होंने बताया कि अधिकतम  किसानों को माचागोरा डैम का पानी जल्द से जल्द मिल सके इसके प्रयास उनके द्वारा जारी है।


इस अवसर पर विधायक चौधरी सुजीतसिंह के साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य तीरथसिंह ठाकुर, कुलदीप सेंगर, रामदयाल वर्मा, भूपेश शर्मा, पप्पू वर्मा, अटल अरेवा, यशवंत वर्मा, राधेश्याम वर्मा, महेश वर्मा, शिव वर्मा, रूपेश वर्मा सहित ग्राम लुंगसी के अनेक ग्रामीण व कृषक उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post