रेवांचल टाइम्स.. शहपुराअनुविभागीय अधिकारी राजस्व शहपुरा काजल जावला, तहसीलदार अमृत लाल धुर्वे ने शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत रैपुरा के पोषक ग्राम लालपुर में अतिक्रमण की शिकायत पर जांच करने ग्राम लालपुर पहुची। निरीक्षण के दौरान किए गए अतिक्रमण को देखा और ग्रामीणों से चर्चा की। एसडीएम ने इसके बाद आगे की उचित कार्यवाही के लिये निर्देशित किया।एसडीएम ने एक रेत से भरे हाइवा को जब्त कराते हुए कार्यवाही की। गौरतलब है कि एसडीएम लगातार अवैध उत्खनन और परिवहन में कार्यवाही कर रही है।
अतिक्रमण के मामले की जांच करने लालपुर गांव पहुँची एसडीएम...
bydigital bharat
-
0