Breaking

revanchal times new

स्वच्छ भारत मिशन के तहत ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला आयोजित





 

रेवांचल टाइम्स  - सिंगारपुर जनपद पंचायत मोहगाँव सभागार में दिनांक 11.11.2021  को स्वच्छ भारत मिशन के तहत ब्लॉक स्तरीय तरल अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित पंचायत सचिव, रोजगार सहायक,स्वच्छाग्रही, मेंटों को स्वच्छ भारत मिशन के ब्लाक समन्वयक वीरेन्द्र कुमार झारिया, जनपद पंचायत सहायक यंत्री राहुल मंडरहा , उपयंत्री महेश मिश्रा के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में घरेलु स्तर एवं सामुदायिक स्तर पर बनाए जाने वाले सोखता गड्डा एवं  लीच पिट निर्माण के पहले सिल्ट चेम्बर निर्माण की प्रक्रिया के बारे में सूक्ष्मता के साथ जानकारी दी गई। तरल अपशिष्ट के प्रकार ग्रे -वाटर घर से निकलनें वाला गंदा पानी, बर्तन मांजने ,नहाने व कपड़ा धुलने वाला पानी ब्लेक वाटर शौचालय से निकलने वाला पानी ,यलो वाटर पेशाबघरों से तथा ढाबा कमर्शियल वाटर जो होटल ,ढाबा ,रेस्टोरेन्ट,अस्पताल आदि से निकलता है। इन सभी अलग अलग प्रबंधन के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया गया ।

साथ ही तरल अपशिष्ट के 3 आर सिद्धांत - रिड्यूस,रीयूज एवं रिचार्च की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया गया।

प्रशिक्षण में जनपद पंचायत मोहगाँव  अंतर्गत संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, सभी ग्राम पंचायतों के सचिव, रोजगार सहायक, स्वच्छाग्रही एवं मनरेगा मेट उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post