Breaking

revanchal times new

आपस में टकराई दो बाइक, सड़क पर गिरे 6 लोग... पीछे से रौंद गया तेज रफ़्तार ट्रक

 

 



रेवांचल टाईम्स ;बिहार के सुपौल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई है. जबकि तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना निर्मली थाना क्षेत्र के मझारी और हरियाही के बीच NH-57 पर एक पेट्रोल पंप के पास की है. यहां पेट्रोल पंप से ईंधन भरवाने के बाद दो बाइक पर सवार 6 लोग NH-57 की तरफ गए थे. इसके बाद दोनों के बाइक की आपस में टक्कर हो गई.

इस टक्कर के बाद दोनों बाइक पर सवार 6 लोग सड़क पर गिए. इसी दौरान पीछे से आ रही एक ट्रक ने उन्हें रौंद डाला, इसके बाद तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि तीन लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार मधुबनी जिला के घोघरडीहा के रहने वाले सोनू कुमार राय, जिसकी उम्र करीब 18 साल है की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि उसके साथ बैठे संजय राय और एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हैं.

जबकि दूसरे बाइक से जा रहे अन्धरामठ थाना क्षेत्र के न्योर के रहने वाले मो. आरिफ और सरायगढ़ भपटियाही निवासी मो शफीक की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई. तो वहीं न्योर गांव के निवासी मो. मुस्ताक और मो. साकिब गंभीर रूप से घायल हैं. गंभीर अवस्था में घायलों को उपचार के लिए निर्मली अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post