Breaking

revanchal times new

कोरोना का खौफ: एमपी में कल से 50% क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल, ऑनलाइन क्लासेस रहेंगी जारी



मप्र सरकार ने कोरोना को लेकर बड़ा फैसला लिया है। एक बार फिर सरकारी और प्राइवेट स्कूल 50% क्षमता से ही खुलेंगे। इसमें एक बच्चा 6 दिन में से 3 दिन ही स्कूल आएगा। ऑनलाइन क्लासेस बंद नहीं होंगी, जिससे पेरेंट्स के पास विकल्प रहे। बच्चे को पेरेंट्स की अनुमति के बिना स्कूल नहीं बुलाया जाएंगा। इसी के साथ विदेश से आने वाले यात्रियों पर नजर रखी जाएगी। नए वेरिएंट के चलते प्रदेशभर में अलर्ट जारी किया गया है। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, चिकित्सा शिक्षा मंत्री, सीएस, डीजीपी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

नए वेरिएंट के चलते सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को बड़ी बैठक बुलाई थी। बैठक में सीएम शिवराज सिंह ने फैसला लिया। मप्र के दो बड़े शहर भोपाल और इंदौर में विशेष नजर रखी जाएगी। सीएम ने कहा, देश-विदेश में नए वेरिएंट फैलने की सूचना है। अभी प्रदेश में नए वेरिएंट को लेकर कोई सूचना नहीं है, लेकिन सावधानी जरूरी है। इसलिए आज बैठक में कुछ फैसले लिए हैं। मप्र में नए वैरिएंट को लेकर सरकार ने अलर्ट भी जारी किया है।

सीएम ने कहा, सरकार ने सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को खोलने के संबंध में बड़ा फैसला लेते हुए पेरेंट्स को 2 विकल्प दिए हैं। इसे 29 नवंबर सोमवार से ही लागू कर दिया जाएगा। स्कूल खुलेंगे जरूर, लेकिन छात्रों की उपस्थिति 50% ही रहेगी। सरकार के फैसले के अनुसार अब बच्चे सप्ताह में 3 दिन ही पढ़ने जाएंगे। स्कूलों को ऑनलाइन क्लासेस जारी रखना पड़ेगी। पालकों के पास विकल्प रहे। पेरेंट्स की इच्छा होगी तो ही बच्चे स्कूल जाएंगे। बिना अनुमति के बच्चे स्कूल नहीं बुलाए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post