Breaking

revanchal times new

परिवारों को दी गई 05-05 लाख रुपये की सहायता राशि...



  रेवांचल टाइम्स - 13 नवंबर की रात्री में नक्सलियों द्वारा बैहर थाना क्षेत्र के ग्राम मालखेड़ी में 02 आम नागरिकों 40 वर्षीय जगदीश पिता तेजराम पटले एवं 40 वर्षीय संतोष यदुनाथ पिता स्वर्गीय झमकुलाल यादव की निर्मम हत्या कर दी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नक्सली हिंसा में मृत इन लोगों के परिवारों को हर संभव मदद देने की घोषणा की है। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने मृतक जगदीश पटले की पत्नी श्रीमती पूर्वन्ता पटले एवं मृतक संतोष यदुनाथ यादव की पत्नी श्रीमती नीलू यादव को तात्कालिक सहायता के रूप में रेडक्रास सोसायटी की ओर से 05-05 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। सहायता राशि के चेक  पूर्वन्ता पटले एवं श्रीमती नीलू यादव को प्रदान किये जा रहे है।


रेवांचल टाइम्स लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

Post a Comment

Previous Post Next Post