Vastu Tips for Home: नवरात्रि की शुरुआत हो गई है और हर तरफ इसकी रौनक देखी जा सकती है. घरों में कलश स्थापना के साथ ही लोग मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं. मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि (Navratri 2021) में नौ दिनों व्रत भी किया जाता है. मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की अराधना करने से जीवन में खुशियां आती हैं. अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास है तो नवरात्रि में वास्तु टिप्स (Navratri Vastu Tips) की मदद से उन्हें घर से दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं नवरात्रि में किए जाने वाले वास्तु टिप्स.Also Read - Shardiya Navratri 2021: नवरात्रि के तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, लगाएं इन चीजों का भोग घर के बाहर बनाएं स्वास्तिक नवरात्रि (Vastu Tips) में अपने घर के बाहर मुख्य दरवाजे के दोनों ओर स्वास्तिक बनाएं. मान्यता है कि स्वास्तिक बनाने से घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में खुशियां आती हैं. Also Read - Shardiya Navratri 2021: नवरात्रि का दूसरा दिन, आज होगी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें महत्व आम व अशोक के पत्तों की माला अक्सर आपने किसी कथा या पूजा के दौरान आम व अशोक के पत्तों की माला को बांधते हुए देखा होगा. ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि में घर के मुख्य दरवाजे और मंदिर में आम व अशोक के पत्तों की माला बनाकर बांध दें. इससे बुरे प्रभाव घर में प्रवेश नहीं करते. Also Read - Navratri 2021: नवरात्रि के व्रत में इन टिप्स को करेंगे फॉलो, तो नहीं बढ़ेगा वजन लक्ष्मी जी के पैरों के निशान मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा (vastu tips for laxmi) नौ दिनों के लिए अलग-अलग स्वरूप में आती हैं. इन दिनों घर के बाहर मुख्य द्वारा पर मां लक्ष्मी के पैरों के निशान जरूर बनाने चाहिए. इससे आपके सभी बिगड़े काम बनेंगे. चौकी बनाते समय दिशा का रखें ध्यान वास्तुशास्त्र के अनुसार पूजा करने के लिए हमेशा उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है. नवरात्रि में कलश स्थापना या घटस्थापना करते समय भी दिशा का खास ध्यान रखें और इसी दिशा में माता की चौकी सजानी चाहिए. काले रंग वस्त्र पहनने से बचें नवरात्रि में मां की पूजा करते समय काले रंग के वस्त्र न पहनें, क्योंकि काले रंग के वस्त्र शुभ नहीं माना जाता. इसलिए कोशिश करें कि नवरात्रि में कोई भी अशुभ काम न करें.
Saturday, October 9, 2021
Home
Astrology
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
Vastu Tips: घर में चाहते हैं खुशहाली, तो नवरात्रि में अपनाएं ये वास्तु टिप्स
Vastu Tips: घर में चाहते हैं खुशहाली, तो नवरात्रि में अपनाएं ये वास्तु टिप्स
Tags
# Astrology
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
Astrology,
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
No comments:
Post a Comment