BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
‘‘सायबर सुरक्षा जागरुकता माह‘‘ अंतर्गत चौकी अंजनिया द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, शासकीय महाविद्यालय एवं शासकीय गर्ल्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में की कार्य शाला का आयोजन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, October 8, 2021

‘‘सायबर सुरक्षा जागरुकता माह‘‘ अंतर्गत चौकी अंजनिया द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, शासकीय महाविद्यालय एवं शासकीय गर्ल्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में की कार्य शाला का आयोजन...

 



रेवांचल टाईम्स - जिले में सायबर अपराधों की रोकथाम हेतु गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 06 अक्टूबर 2021 दिन बुधवार से प्रारंभ करते हुए प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को ‘‘सायबर जागरुकता दिवस‘‘ एवं माह अक्टूबर-2021 को  ‘‘सायबर सुरक्षा जागरुकता माह‘‘ के रुप में मनाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस संबंध में पुलिस अधीक्षक मंडला यशपाल सिंह राजपूत द्वारा सभी अनुविभागीय अधिकारियों पुलिस तथा  समस्त थाना व चौकी प्ररभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत तहसील तथा ग्राम स्तर पर प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को ‘‘सायबर जागरुकता दिवस‘‘ एवं माह अक्टूबर-2021 को  ‘‘सायबर सुरक्षा जागरुकता माह‘‘ मनाये जाने हेतु तथा विभिन्‍न गतिविधियों/कार्यक्रम का आयोजन करते हुए साइबर अपराधों से छात्र-छात्राओं एवं आमजन को सायबर अपराधों से बचाव के तरिको एवं सावधानियों, इस प्रकार के अपराध घटित होने पर क्या प्रक्रिया अपनानी चाहिए आदि के संबंध में लोगो में  जागरूक करने हेतु निदेशित किया गया है । 



उक्त तारतम्‍य में आज दिनांक 8 अक्टूबर 2021 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कवर, एसडीओपी नैनपुर सुश्री आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देश में चौकी प्रभारी अंजनिया उप निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत द्वारा शासकीय महाविद्यालय एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंजनिया में को प्राचार्य एवं शिक्षकों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के बारे में अवगत कराया गया । साइबर अपराधों से बचने के लिए, क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए इसके बारे में भी छात्र छात्राओं को बताया गया, किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा आपका खाता नंबर आपका ओटीपी आदि पूछे जाने पर अपने परिवार के सदस्यों को बताएं और पुलिस को भी इसकी सूचना दें किस प्रकार से बच्चों के द्वारा ऑनलाइन गेम्स खेलने के कारण माता-पिता को आर्थिक नुकसान होता है। आजकल ऐसा देखने में आ रहा है कि , बच्चों में ऑनलाइन गेम्स खेलने की होड़ लगी हुयी है । ऑनलाइन गेम्स खेलने के दौरान बच्चे इस तरह के लोगों के संपर्क में आते हैं जो गेम्स के अगले लेवल में जाने के तरीके बताने के व ऑनलाइन गेम्स के लिये हथियार , कपड़े व अवतार आदि खरीदने के लिये उकसाते हैं । जिसके लिये बच्चों को ऑनलाइन माध्यम से पैसे देना होते हैं जो कि वह अपने माता पिता के ऑनलाइन बैंकिंग या डेबिट / क्रेडिट कार्ड से कर देते हैं । कई बार कार्ड व बैंक की डिटेल्स बच्चे गेम के ही पेमेंट मोड में सेव कर देते हैं जिससे अगली बार पेमेंट करने में केवल ओटीपी की ही जरुरत होती है , जो कि माता पिता के ही मोबाईल नम्बर पर आता है और उसी मोबाइल से ही बच्चे गेम्स खेलते हैं जिससे पैसे ट्रांसफर करने में उन्हें समय नहीं लगता और ट्रांजेक्सन होने के बाद वह उस ओटीपी के मैसेज को मोबाइल से डिलीट भी कर देते हैं , और जब तक माता पिता को पैसे कटने की जानकारी लगती है , उनका कई हजारों लाखों का नुकसान हो चुका होता है । कई बार बच्चे इस अवसाद में आकर गलत कदम उठा लेते हैं कि उनके कारण माता पिता का बहुत नुकसान हो गया या उनके ऊपर बाजार के कई लोगों की उधारी का बोझ हो गया है । इस तरह के कई मामले सुनने में आ रहे हैं । अतः इन सब से  सावधान रहने की सलाह दी गई। किसी भी व्यक्ति को अपना एटीएम नंबर ओटीपी,या बैक खातें से संबंधित कोई जानकारी साझा न करने । किसी भी माध्यम से भेजे गये एसएमएस, वाट्सएप्प मेसेज जिनमे ईनाम निकलने की जानकारी पर  विश्वास नही करने व किसी प्रकार की कोई लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी गई। वर्तमान में अपराधियों द्वारा अपराध घटित करने के लिए स्क्रीन शेयरिंग एप जैसे anydesk, QUICK SUPPORT, Airdroid, Team Viewer  आदि का प्रयोग किया जा रहा है । उपस्थित शिक्षकगणों को चौकी प्रभारी अंजनिया द्वारा बताया गया की पेरेंटस को बच्चों की मोबाइल एवं ऑनलाइन एक्टिविटी पर नजर रखें हेतु हिदायद देवें इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा कार्यक्रम में यातायात नियमों, विभिन्न प्रकार के हेल्‍पलाईन जैसे सायबर हेल्‍पलाईन 155260 डायल हंड्रेड सीएम हेल्पलाइन, 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन आदि के बारे में भी अवगत कराया गया, साइबर अपराध से संबंधित घटना होने पर एवं उसके बचाव को लेकर मंडला पुलिस द्वारा जारी किया गया विजिटिंग कार्ड का वितरण किया गया एवं बच्चों के भविष्य निर्माण को लेकर उनको मार्गदर्शन दिया गया जिसके लिए छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के द्वारा पुलिस के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

No comments:

Post a Comment