आरोपी नवीन जाट ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह अब तक 17 से ज्यादा हत्याएं कर चुका है और "ग़दर" नाम से अपना गैंग चलाता है. जिसमें करीब 200 से ज़्यादा अपराधी शामिल हैं. नवीन अपने दुश्मनों को पानी में डुबोकर मारता है. एसटीएफ ने बताया कि आरोपी की यह स्टाइल अन्य अपराधियों से बिल्कुल अलग है. ग्रेटर नोएडा में मिली थी रोहित की लाश जानकारी के मुताबिक रोहतक के भलोट के रहने वाले राजभवन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा रोहित 24 जुलाई को अपने दोस्त सौरभ उर्फ चीकू से मुलाकात करने के लिए निकला था लेकिन उसके बाद घर वापस लौट कर नहीं आया. 27 जुलाई को रोहित का शव ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित नाले में पड़े मिलने की सूचना पुलिस ने परिजन को दी थी. परिजन ने इस मामले मेेें अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज करने की तहरीर दी थी.
रोहित की लाश मिलने के बाद नोएडा पुलिस और उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स मिलकर इस सनसनीखेज क़त्ल की तह तक जाने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस को छानबीन में पता चला कि हरियाणा में हुए एक क़त्ल में रोहित का नाम आया था. पुलिस को शक था कि उस हत्या का बदला लेने के लिए रोहित का कत्ल किया गया है. लिहाजा पुलिस का शक हरियाणा के कुख्यात अपराधी नवीन जाट पर गया. जांच के दौरान स्पेशल टास्क फोर्स की टीम को सर्विलांस के जरिए नवीन को सूरजपुर के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया.
6 अन्य आरोपियों की तलाश
पुलिस से बचने के लिए 24 जुलाई की रात दिल्ली में रोहित की हत्या करने के बाद नवीन अपने छह अन्य साथियों की मदद से दो गाड़ियों में रोहित की लाश को लेकर ग्रेटर नोएडा पहुंचा जहां नॉलेज पार्क इलाके के एपीजे स्कूल के सामने नाले में उसका शव फेंककर फरार हो गया। अब नवीन की गिरफ्तारी के बाद रोहित की हत्या में शामिल और फरार 6 आरोपियों की तलाश तेज़ कर दी गयी है।
सीरियल किलर गदर गैंग का मुखिया !
यह इतना शातिर अपराधी था कि किसी से भी हत्या का भय होने पर उसे तत्काल मार देता था। पुलिस ने बताया की नवीन जाट "ग़दर" नाम से अपना गैंग चलाता है जिसमें करीब 200 से ज्यादा बदमाश शामिल हैं। आरोपी ने पहली बार 2007 में हत्या की थी। नवीन जाट की क्रिमिनल हिस्ट्री में एक लड़की के कत्ल की वारदात भी शामिल है। पूछताछ में उसने करीब 17 हत्या करने की बात कबूल की है। खास बात यह है कि ज़्यादातर हत्याओं में अपने शिकार को वह पानी में डुबोकर मारता था ताकि पुलिस को एक दुर्घटना लगे और वह आसानी से बच निकले।
No comments:
Post a Comment