BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ब्रेकिंग न्यूज़.. मवई के जंगल में मिला अज्ञात का सिर पेड़ में लटका मिला, धड़ गायब, पुलिस कर रही है धड़ की तलाश ग्राम में फैली सनसनी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, October 9, 2021

ब्रेकिंग न्यूज़.. मवई के जंगल में मिला अज्ञात का सिर पेड़ में लटका मिला, धड़ गायब, पुलिस कर रही है धड़ की तलाश ग्राम में फैली सनसनी...



रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिले मण्डला के मवई थाना अंतर्गत ग्राम कुम्हा के जंगल में एक पेड़ में एक अज्ञात अधेड़ का सिर मिला है। जिसे मवई पुलिस अधेड़ के धड़ की तलाश कर रही है, वही प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के कुछ लोगो जंगल गए हुए थे तभी देखा कि एक पेड़ में कपड़े से बंधा पोटरी झूल रही थी जैसे ही लोग उसके पास गए पर बदबू बहुत तेज़ आ रही थी लोगों ने इसकी तत्काल सूचना पुलिस और वन विभाग को दी, सूचना मिलते ही पुलिस टीम और वन विभाग कर्मचारी  मौके पर पहुचे और उस पेड़ में झूल रहे कपड़े की पोटरी को नीचे उतारा गया। पोटरी खुली तो, उस पोटरी में किसी अज्ञात अधेड़ का सिर था जो काफी दिनों का चुका है और पूरी तरह से सड़ चुका है जिससे पहचान असम्भव है अब सिर के आधार पर पुलिस धड़ की तलाश जारी कर दी है।

No comments:

Post a Comment