BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लावारिस हालत में मिला 11 माह का स्वस्थ बच्चा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, October 9, 2021

लावारिस हालत में मिला 11 माह का स्वस्थ बच्चा



नई दिल्लीः गुजरात की राजधानी गांधीनगर में एक 11 माह का बच्चा लावारिस हालत में मिला है. यह बच्चा गांधीनगर के पेथापुर में स्थित स्वामीनारायण मंदिर की गौशाला के बाहर मिला है. शुक्रवार रात को करीब 9 बजे एक शख्स बच्चे को गौशाला के बाहर छोड़कर फरार हो गया था. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बच्चे के रोने की आवाज सुनकर लोगों को इसका पता चला. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई. पुलिस बच्चे को लेकर गांधीनगर के सिविल अस्पताल पहुंची और वहां बच्चे के टेस्ट कराए गए. सभी टेस्ट की रिपोर्ट सामान्य आई है. बच्चे के परिजनों की तलाश के लिए 10 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की टीम लगाई गई है. गुजरात पुलिस का मानना है कि यह बच्चा किसी बाहरी राज्य का भी हो सकता है. अभी तक बच्चे के परिजनों का सुराग नहीं मिल पाया है.

फिलहाल बच्चे की देखभाल एक स्थानीय महिला पार्षद द्वारा की जा रही है. पुलिस शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बच्चे की तस्वीरों को पूरे राज्य में वायरल किया जा रहा है, ताकि बच्चे के परिजनों के बारे में कोई जानकारी मिल सके. पुलिस ने अपील की है कि अगर किसी को भी बच्चे के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो वह पुलिस से तुरंत संपर्क करे.


No comments:

Post a Comment