BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्टूडेंट्स को शराब के नशे में टल्ली मास्साब ने बताए शराब पीने के फायदे ...फिर क्या हुआ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, October 9, 2021

स्टूडेंट्स को शराब के नशे में टल्ली मास्साब ने बताए शराब पीने के फायदे ...फिर क्या हुआ



बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में ज़ी मीडिया की पड़ताल में जानकारी सामने आई थी कि शिक्षक शराब के नशे में स्टूडेंट्स को पढ़ाने के लिए स्कूल पहुंच रहे हैं. इतना ही नहीं एक शिक्षक ने तो शराब के फायदे भी गिनवाए थे. मामले को प्राथमिकता से ज़ी मीडिया द्वारा दिखाए जाने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने एक शिक्षक को निलंबित कर दिया, वहीं तीन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

नहीं बता पाए थे राष्ट्रपति का नाम!
पूरा मामला दो दिन पहले उजागर हुआ, जब ज़ी मीडिया ने शंकरगढ़ विकासखंड में लहशुन पाठ के ट्रड़ुआ प्राथमिक स्कूल से उजागर किया, एक शराबी शिक्षक नशे की हालत में ही शराब के फायदे बता रहा था. दूसरी ओर जोकापाठ के बागीचापर प्राथमिक शाला में शिक्षक को महीने और दिन के अलावा राष्ट्रपति का नाम तक नहीं पता था. जोकापाठ के ही गिरधासरै स्कूल के दो शिक्षकों ने समय से पहले ही स्कूल बंद कर दिए, जिसके बाद स्टूडेंट्स को उनके माता-पिता आलू के खेत में काम करवाने के लिए ले गए.

जांच के बाद लिया एक्शन
मामले को ज़ी मीडिया ने प्रमुखता से दिखाया, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने बीईओ (Block Education Officer) को पूरे मामले में जांच के आदेश दिए थे. जांच के बाद शराबी शिक्षक को निलंबित करते हुए तीन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. अधिकारी ने बताया कि अगर शिक्षकों का जवाब संतोष जनक नहीं रहा तो उनके खिलाफ आगे एक्शन लिया जाएगा.

No comments:

Post a Comment