BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
Petrol Diesel Price Today: आज फिर बढ़ें पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर का रेट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, October 8, 2021

Petrol Diesel Price Today: आज फिर बढ़ें पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर का रेट



Petrol Diesel Price Today: भारत में लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोंतरी हो रही है। जिस वजह से आम आदमी परेशान है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज एक बार फिर से देश की राजधानी दिल्ली समेत सभी महानगरों में ईंधन की कीमतों में इजाफा कर दिया है। पेट्रोल की कीमतों में (Petrol price today) 30 पैसे और डीजल की कीमतों (Diesel price today) में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोंतरी की गई है।

इसी के साथ दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 103.54 रुपये में मिल रहा है। वहीं एक लीटर डीजल 92.12 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा मुंबई में पेट्रोल 0.29 रुपये बढ़कर 109.54 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल 0.37 रुपये बढ़कर 99.92 रुपये प्रति लीटर हो गया है। ईंधन के दामों में बढ़ोंतरी के बाद कोलकाता में पेट्रोल आज 104.23 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल 95.23 रुपये प्रति लीटर हो गया। चैन्नई में पेट्रोल 101.01 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल 96.00 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

11 दिनों में पेट्रोल 2.35 और डीजल 3.50 रुपये महंगा हुआ


गौरतलब है कि बीते मंगलवार से पेट्रोल की कीमतों में इजाफा होना शुरू हुआ था। इस बीच हफ्ते में दो दिन बीते बुधवार और इस सोमवार को दाम दाम स्थिर थे। इसके अलावा हर दिन कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। बीते 11 दिनों में पेट्रोल की कीमतों में 2.35 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, डीजल की कीमतों में 3.50 रुपये का इजाफा हुआ है।

No comments:

Post a Comment