BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मिलावट की सूचना देने mpfdamis.in पोर्टल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 17, 2021

मिलावट की सूचना देने mpfdamis.in पोर्टल

मण्डला 17 अक्टूबर 2021



अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अन्तर्गत किये जाने वाले विविध कार्यों को समग्र पोर्टल पर लाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एम.आई.एस. शिकायत पोर्टल (पोषण) प्रारंभ किया गया है। जिस पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 विनियम 2011 के प्रावधान, नियम का खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा पालन न किये जाने एवं पदाथों में मिलावट अथवा अनियमितता संबंधी आम नागरिकों द्वारा गोपनीय तरीके से करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई, इस हेतु आम नागरिक विभागीय वैब एड्रेस - mpfdamis.in पर जाकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 31 के अन्तर्गत समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य लायसेंस, पंजीयन लेना अनिवार्य है। खाद्य लायसेंस, पंजीयन संबंधी मार्गदर्शन हेतु कार्यालय आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रशासन ईदगाह हिल्स भोपाल में खाद्य सुरक्षा हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है जिसका टेलीफोन 0755-2665036 या ई-मेल आई.डी. foodsafetyhelpdeskmp@gmail.com है जिस पर मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment