BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
काउंसलिंग कार्य करने बायोडाटा 25 अक्टूबर तक करें जमा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 17, 2021

काउंसलिंग कार्य करने बायोडाटा 25 अक्टूबर तक करें जमा

मण्डला 17 अक्टूबर 2021




म.प्र. शासन की कैरियर काउंसलिंग योजना के अंतर्गत जारी निर्देशों के अनुसार काउंसलिंग एवं परामर्श हेतु काउंसलर्स (साइकोलाजिस्ट) एवं विषय विशेषज्ञों के पैनल का चयन किया जाना है। अतः इच्छुक व्यक्ति, जो साइकोलॉजिस्ट, विषय विशेषज्ञ हेतु निर्धारित दिवस में काउंसलिंग कार्य करने के लिए इच्छुक हों, अपना बायोडाटा 25 अक्टूबर 2021 तक इस कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। बायोडाटा प्रपत्र रोजगार कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। काउंसलर हेतु मनोविज्ञान में स्नात्कोत्तर डिग्री या पी.जी. डिप्लोमा अनिवार्य है तथा विषय विशेषज्ञ हेतु निम्न में से किसी एक क्षेत्र में मार्गदर्शन के क्षेत्र में अनुभव एवं परामर्श देने की योग्यता रखना अनिवार्य है एडमीशंस में प्रवेश परीक्षाएं, सभी प्रकार के डिप्लोमा, डिग्री, तकनीकी एवं प्रोफेशनल कोर्सेस, स्कॉलरशिप, विदेशी शिक्षा आदि शामिल हैं। प्रतियोगी परीक्षाएं में जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर भर्ती एवं प्रतियोगी परीक्षाएं, विदेशों में जॉब आदि की जानकारी शामिल है। स्वरोजगार में विभिन्न शासकीय स्वरोजगार योजनाएं, स्वरोजगार हेतु उद्योग धंधे, बैंक लोन, जिला, प्रदेश एवं राष्ट्र स्तरीय प्रशिक्षण कोर्सेस आदि की जानकारी शामिल है।

चयनित काउंसलर एवं विषय विशेषज्ञों को इस कार्यालय में होने वाले काउंसिलिंग कार्यक्रम में समय-समय पर काउंसिलिंग एवं मार्गदर्शन हेतु बुलाया जाएगा एवं इस हेतु निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। पैनल का चयन वित्तीय वर्ष 2021-2022 हेतु किया जाना है। चयनित आवेदकों पर शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देश बंधनकारी होंगे।

No comments:

Post a Comment