जबलपुर। दिवाली से पहले ही एक बार फिर हवाला कारोबार जोरों पर शुरू हो गया है। जबलपुर से मुंबई और अहमदाबाद के लिए बड़ी मात्रा में नकदी ले जाई और लाई जा रही है । इस काम के लिए ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की मदद ली जा रही है । जबलपुर रेलवे स्टेशन की जीआरपी ने देररात हवाला का काम करने वाले एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। जांच के दौरान इस युवक के बैग में लगभग 30 लाख रुपए नगद मिले ।
जीआरपी के थाना प्रभारी आरके नेमा ने बताया कि जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक में जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक की जांच की गई। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम नागराज पिल्ले बताया। व्यक्ति के पास रखे पिठ्ठू बैग की जांच की, जिसमें 30 लाख रुपए नकद मिले।
पंजू के पैसे लेकर जा रहा था मुंबई: जीआरपी ने जब युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह पैसे लेकर हावड़ा-मुंबई मेल से मुंबई जाने के लिए स्टेशन पर आया था, उसके पास श्रीधाम से मुंबई जाने का यात्रा टिकट भी मिला है। पूछताछ में युवक ने बताया कि जब्त रकम तुलाराम चौक के समीप इलेक्ट्रॉनिक्स-खिलौना व्यापार से जुड़े पंजू गोस्वामी नामक व्यापारी की है। जीआरपी ने स्टेशन से जब्त की गई रकम की जानकारी आयकर विभाग की अनुसंधान विंग को दे दी गई है, जिनके द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
No comments:
Post a Comment