BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ठण्ड के मौसम में दिल से लेकर स्किन तक अमरूद के फायदे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 31, 2021

ठण्ड के मौसम में दिल से लेकर स्किन तक अमरूद के फायदे



ठंड का मौसम शुरू होने के साथ ही बाज़ार में ताज़े अमरूद (Guava) भी दिखने शुरू हो गए हैं. यह एक ऐसा फल है जो लगभग सभी को पसंद होता है. खासकर ठंड के मौसम में यह बेहद फायदेमंद होता है. अमरूद का सेवन करने से कई तरह से लाभ मिलते हैं. इसमें कैलोरी कम होती है और साथ ही फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है. यह वज़न को कंट्रोल करने में भी मादा करता है और साथ ही इससे शुगर भी कंट्रोल में रहती है.

अमरूद में न्यूट्रिएंट्स का भंडार होता है, इसमें विटामिन सी, लाइकोपीन और एंटीऑक्सिडेंट अधिक मात्रा में मौजूद होता है. जो सेहत को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता हैं. अमरूद के साथ ही उसके पत्तें में भी काफी औषधीय गुण होते हैं. यह बॉडी में खून की कमी को पूरा करता है, साथ ही सर्दी में होने वाली सर्दी-खांसी से भी निजात दिलाता है. सर्दी में अमरूद ठंड से बचाता है. तो चलिए जानते है अमरूद के फायदे.

इम्यूनिटी इम्प्रूव करने के लिए

बदलते मौसम में इम्यूनिटी कमजोर होती है ऐसे मौसम में अमरूद का सेवन बेहद फायदेमंद साबित होता है. अमरूद इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और साथ ही एनर्जी भी देता है.

दिल के लिए

दिल को सेहतमंद रखने में अमरूद बेहद मददगार होता है. अमरूद में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो दिल की सेहत का ध्यान रखने में मदद करता है.

डायबिटीज़ कंट्रोल करने के लिए

अमरूद में मौजूद फाइबर कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कारण डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है. अमरूद में नेचुरल शुगर पाई जाती है जो डायबिटीज के मरीज़ों के लिए भी फायदेमंद हो सकती है.

पाचन के लिए

अमरूद में दूसरे फलों की तुलना में सबसे अधिक फाइबर मौजूद होता है जो कब्ज की समस्या के लिए लाभकारी होते हैं. अमरूद के बीज गैस और अपच की समस्या को दूर करने में मदद करता हैं.

स्किन के लिए

अमरूद स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है. अमरूद में विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.

No comments:

Post a Comment