BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एक ही रात पांच घरों से लाखों की चोरी.....फिर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 31, 2021

एक ही रात पांच घरों से लाखों की चोरी.....फिर



     

रेवांचल टाईम्स: कोतवाली क्षेत्र के मसगवां गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने पांच घरों से नगदी व जेवर समेत लाखों का सामान पार कर दिया। एक ही रात पांच घरों में चोरी की वारदात से ग्रामीणों में हड़कंप मचा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की। मसगवां गांव निवासी प्रहलाद सिंह ने के मुताबिक शुक्रवार की रात वह लोग सो रहे थे। रात में किसी समय चोर मुख्य गेट का कुंडा उखाड़कर घर में घुसे। कमरे की कुंडी काट कर अलमारी में रखे कई लाख रुपये कीमत के जेवर उठा ले गए। इसी तरह गांव के ही लवकुश के घर से चोर आठ हजार रुपये नगद व जेवर चोरी कर ले गए।

उधर, गांव के उदयभान के घर में भी चोरों ने हाथ साफ किया। उदयभान ने बताया कि कमरे में पुत्र मुकेश व बहू सो रहे थे। उसी कमरे से चोर बक्सा उठाकर गांव के प्राइमरी स्कूल में ले गए। बक्सा तोड़ कर उसमें रखा 10 हजार रुपये ले गए। वहीं, गांव के छत्रपाल ने बताया कि घर में घुसे चोर बक्सा उठा ले गए। बक्से में जेवर आदि रखा था। चोर चार किलो घी चोरी कर ले गए। उधर, हरपाल सिंह के घर से चोर 13 हजार रुपये नगद व जेवर उठा ले गए। शनिवार की सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मौके पर पुलिस भेज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

No comments:

Post a Comment