BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
धनतेरस पर ये 9 चीजें खरीदना होता है बेहद शुभ, पूरा वर्ष रहता है फलदायी, जरूर करे खरीदारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 31, 2021

धनतेरस पर ये 9 चीजें खरीदना होता है बेहद शुभ, पूरा वर्ष रहता है फलदायी, जरूर करे खरीदारी



Dhantera 2021: धन वर्षा का पर्व धनतेरस (Dhanteras) 2 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन खरीदी करना बेहद शुभ माना गया है। इससे वर्ष भर आपकों आर्थिक रूप से परेशान नही होना पड़ेगा। सुख-शांति और समृद्धि के लिए इस दिन कुछ-न-कुछ अवश्य खरीदना चाहिए। कहते है धनतेरस के दिन कोई भी चीज खरीदी जाए तो यह वर्ष फलदायी रहती है। इन चीजों की खरीदी (Dhanteras Shopping) करना लाभकारी होगा।

धनतेरस के दिन क्या खरीदें ? झाड़ू- झाड़ू मां लक्ष्मी का प्रतीक तो माना ही जाता है. मान्यता है कि धनतेरस के दिन अगर झाड़ू खरीदकर घर लाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। इस दिन झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे घर की विपन्नता और आर्थिक संकट दूर जाते हैं। धनिये के बीज- इस दिन धनिये के बीज खरीदने की भी परंपरा है. धनतेरस पर धनिया खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. इसे समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. पूजा में मां लक्ष्मी को धनिया के बीज अर्पित कर इसे अपनी तिजोरी में रख दें। व्यवसाय से संबंधित सामान- धनतेरस के दिन आप अपने व्यवसाय से संबंधित कोई सामान खरीद सकते हैं जैसे- राइटर पेन, आर्टिस्ट ब्रश और स्टूडेंट कॉपी-किताब खरीद सकते हैं। धनतेरस के दिन इन सामानों की पूजा भी करनी चाहिए. व्यवसायियों को धनतेरस के दिन बहीखाता के रजिस्टर और अकाउंट बना कर रखना चाहिए. इस रजिस्टर को अपने घर के पश्चिम दिशा में रखें। इलेक्ट्रॉनिक सामान- धनतेरस के दिन इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे फ्रिज, ओवन, मोबाइल फोन, लैपटॉप इत्यादि भी खरीदी कर इसे घर के उत्तर-पूर्व दिशा में रख सकते है। गोमती चक्र- सेहतमंद और संपन्नता के लिए धनतेरस के दिन 11 गोमती चक्र खरीद सकते हैं. धनतेरस पर इसे पीले कपड़े में बाधकर तिजोरी आदि में रख दें। बर्तन- धनतेरस पर बर्तन की खरीदी लोग करते है, लेकिन धातु के हिसाब से बर्तन की खरीदी करना ज्यादा लाभकारी है। मान्यता है कि पीतल के बर्तन की खरीदी करना ज्यादा शुभ होता है। सोने-चांदी के सिक्के- धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी की फोटो लगे सोने-चांदी के सिक्कों की खरीदी करना ज्यादा लाभकारी है। चांदी के सिक्के को उपहार में भी दिया जा सकता है। तो वही सोने-चांदी के आभूषण की खरीदी भी शुभ माना जाता है। इसे दिन घर में स्वास्तिक का चिन्ह बनाने से सौभाग्य में वृद्धि में होती है।


No comments:

Post a Comment