BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शराब ठेकेदार बिकवा रहा है गांव गाँव में अवैध शराब अबैध बिक्री पर रोक लगाने ग्रामीणो ने एसडीएम से लगाई गुहार... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, October 23, 2021

शराब ठेकेदार बिकवा रहा है गांव गाँव में अवैध शराब अबैध बिक्री पर रोक लगाने ग्रामीणो ने एसडीएम से लगाई गुहार...

 

रेवांचल टाइम्स - इन दिनों शराब माफियाओं के हौसले बुलंद है सरकार के द्वारा स्वीकृत दुकान से शराब तो बेच ही रहे पर ज्यादा पैसे कमाने के लालच में नगर से लेकर गांव गाँव अबैध दुकानें कुचिया के माध्यम देशी विदेशी शराब बेची जा रही है जिला प्रशासन और आबकारी को सब जानकारी के बाद भी कार्यवाही न करना ये बडा सवाल बन रहा साथ ही लोगो को अपने काम धंधे छोड़ लोग नशे की चपटे में आ रहे जिस्से लोगो के घर परिवार दोनों बर्बाद हो रहे पर जिम्मदारों को क्या उन्हें तो केवल ऊपर की कमाई से मतलब है कौन और किसका घर बर्बादी की ओर जा रहा है उन्हें इससे कोई लेना देना उन्हें तो केवल अपने परिवार के पालन पोषण से मतलब है।

          सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लांजी क्षेत्र के ग्राम बिनझलगांव के ग्रामीणों ने गांव में बिक रही अवैध शराब को बंद करने की मांग को लेकर एसडीएम रविंद्र परमार के नाम तहसीलदार आर पी मार्को को ज्ञापन सौंपा गया।

 

लांजी. लांजी क्षेत्र के ग्राम बिनझलगांव के ग्रामीणों ने गांव में बिक रही अवैध शराब को बंद करने की मांग को लेकर एसडीएम के नाम तहसीलदार  को ज्ञापन सौंपा गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में हमारे द्वारा पूर्व में इसको लेकर के सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई लेकिन 8 पव्वा शराब जप्त कर जानकारी दी गई कि संबंधित व्यक्ति अरुण कस्बे अब शराब बिक्री नहीं करेगा लेकिन शराब बिक्री अभी भी जारी है जिस स्थान पर शराब बेची जाती है वहां से स्कूल की दूरी मात्र 500 मीटर ही है जिस पर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों पर इसका क्या प्रभाव पड़ सकता है आप खुद ही समझ सकते हैं ग्राम बिनझलगांव में शराब बेचने का कार्य ग्राम आवा के रहने वाले अरुण पिता स्व लोकचंद जाति लोधी संदीप पिता अरुण लोधी हेमलता पति अरुण लोधी के द्वारा अवैध शराब बिक्री का कार्य किया जा रहा है। इसकी शिकायत  करने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

  बच्चों में नशे की आदत

गांव में जगह-जगह अवैध शराब बिकने से बच्चों में भी नशे की आदत हो रही है। शराब का कारोबार करने वाले शराब दुकान के ठेकेदारों के साथ सांठ-गांठ कर शराब लाकर बेचते है। लोगों में शराब की आदत बढऩे से गांव में रोज गांव व घरों में विवाद होते है। ग्रामीणों ने मांग की है कि अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर शराब बिक्री पर रोक लगाया जाए। बिन बिनझलगांव के इन ग्रामीणों के द्वारा सौंपा गया  ज्ञापन सुनीता धनवले, हेमलता धनवले, वर्षा धनवले, पार्वती, देवकी बाई ,रेखा धनवले, चित्रलेखा धनवले ,माया ,लक्ष्मी, कौशल, सुकमा ,भुनेश्वरी, गीता, प्रमिला, संतोषी, पुष्पा ,योगिता, आदि महिलाएं उपस्थित रही।


रेवांचल टाइम्स लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

No comments:

Post a Comment