रेवांचल टाईम्स - खाद बीज डीजल बिजली के दामो में बेतहासा बृद्वि को लेकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापन...
बैरसिया जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी नजीराबाद ने खाद बीज डीजल रसौई गैस के दामो में बेतहासा बृद्वि सहित किसानों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव के नेतृत्व में एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं बैरसिया विधान सभा से कांग्रेस प्रत्यासी रही श्रीमती जयश्रीहरिकरण प्रदेश कांग्रेस महासचिव राम भाई मेहर की उपस्तिथि में शुक्रवार को नजीराबाद में केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए राज्यपाल के नाम बैरसिया तहसीलदार सुनील शर्मा को ज्ञापन सौपा
जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि खाद बीज की कमी डीजल रसौई गैस के दामो में बेतहासा बृद्वि एवं बिजली समस्या से क्षेत्र का किसान बहुत परेशान है ।
उन्होंने कहा कि खेती किसानी के इस सीजन में खेतों में तैयार हो रही फसलों को खाद की आवश्यकता रहती है ।परंतु मध्य प्रदेश सरकार किसानों की इस समस्या को गंभीरता से नही ले रही है किसान खाद के लिए सहकारी समितियों के चक्कर लगा लगाकर परेशान हो चुका है स्थानीय बाजार में खाद उपलब्ध है लेकिन इस पर काला बाजारी का कब्जा है किसानों से मनमानी बसूली हो रही है ।इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को हे लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा कार्रवाही नही की जा रही है किसानों की इस गंभीर समस्या सहित बड़ी हुई खाद बीज डीजल बिजली रसौई गैस की कीमतों में बृद्वि सहित किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश के राज्यपाल के नाम तहसीलदार सुनील शर्मा को ज्ञापन सौपकर समस्याओं का निराकरण करने की मांग की है
उन्होंने शासन प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ज्ञापन में की गई मांगो का शीघ्र ही निराकरण नही होता है तो कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी समस्त जुम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी
इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment