रेवांचल टाईम्स - सड़क हादसों को रोकने के लिए नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर आज वैभव सम्रद्धि एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी भोपाल के हरेंद्र धाकड़ व उनकी टीम नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जारूकता कार्यक्रम करती नजर आई ।जिन्होंने शहर के प्रमुख चौराहों छिन्दवाड़ा चौक, स्थानीय बसस्टैंड, गांधी चौक , शनि मंदिर सहित अन्य स्थानों में सुरक्षित जीवन रक्षा हेतु सड़क परिवहन एवं हाइवे मंत्रालय सड़क सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत अपने अभिनव के माध्यम से महाकौशल संस्कारधानी के कलाकारों के प्रमुख कलाकारों द्वारा दोपहिया वाहनों के चालकों को हेलमेट लगाने चार पहिया वाहनों के चालको को सीट बेल्ट लगाकर मोबाइल में बाते ना करने ,कम उम्र के बच्चों को बगैर लायसेंस व नशा जैसी वस्तुओं के सेवन कर वाहन ना चलाने जैसे अन्य बातों की समझाइश देते नजर आए। जिसमे सिवनी के पुलिस प्रशासन ट्राफ़िक विभाग का भी अहं सहयोग रहा।
सुरक्षा के टिप्स व्यावसायिक वाहन बस, ट्रक, ऑटो व ई-रिक्शा तथा टैक्सी चालकों आम जन को दिए गए। कोहरा तो कभी धुंध की भी जानकारी का अपने अभिनव में समावेश रहा चलते राहगीरों ने बड़े ही आनंद लेते हुए नियमों को समझा।
No comments:
Post a Comment