गौ माता की आत्मा की शांति के लिए अंजनिया ग्राम के समस्त नागरिक, एवं गौ सेवकों के द्वारा अंजनिया के नए तहसील भवन के बाजू में शांति पाठ, गीता विष्णु सहस्त्रनाम, हवन पूजन का कार्यक्रम किया गया..।
रेवांचल टाइम्स - जानकारी के मुताबिक़ अंजनिया से सटा हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में अहमदपुर चौराहा के पास गत दिवस दर्जनों गाय की मृत्यु सड़क हादसे में दुर्घटना स्थल पर ही घटित हो गई थी.। उसी को देखते हुए अंजनिया के ग्रामवासी एवं गौ भक्तों के द्वारा विचार विमर्श करने के बाद इस पितृपक्ष के शुभ अवसर पर गौ माता की आत्मा की शांति के लिए आज रविवार को न्यायालय उप तहसील भवन अंजनिया के साइड में दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक पाठ और तत्पश्चात हवन पूजन फिर शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक गौ कों भोजन कराया गया। गौ सेवकों के द्वारा बताया गया कि गौ माता को लेकर सेवा और संकल्प शक्ति मजबूत हो उस उद्देश्य सें एवं गौ की आत्मा की शांति के लिए यह विशाल आयोजन किया गया हैं।
अंजनिया के गो पुत्र मयंक अग्रवाल ऋषिकेश नामदेव देवा पटेल एवं गणमान्य नागरिकों में प्रभात झा अशोक गुप्ता, रामगोपाल पटेल,चंद्र प्रकाश तिवारी, पूरन पटेल हरछठ पटेल,गजेंद्र नामदेव, लखन पटेल, नितिन पटेल विनोद पटेल समीर झा अनिल चोकसे के अलावा समस्त आसपास स्थानीय नागरिकों के साथ साथ स्थानीय पुरोहितों मैं पंडित शालक राम शुक्ला पंडित राजेश गौतम पंडित विनय दत्त झा पंडित विजय दत्त झा मुकेश झा इंद्रेश झा पंडित गणेश प्रसाद शुक्ला संतोष दुबे ओम झा अंकुश झां पंडित रिंकू झा इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।


No comments:
Post a Comment