मण्डला 2 अक्टूबर 2021
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कटरा पंचायत में 2 अक्टूबर से ज्ञानदान अभियान के तहत् प्रारंभ किए गए पुस्तकालय का शुभारंभ किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे, एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहके, एएसपी श्री कंवर, जिला पंचायत तथा जनपद सदस्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तड़वे, सीईओ जनपद श्री शर्मा, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे। पुस्तकालय शुभारंभ के अवसर पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि कटरा पंचायत के ग्रामीणजन पुस्तकालय की किताबों का अधिक से अधिक अध्ययन करें। इसी प्रकार जिलेभर में पुस्तकालयों का आज से शुभारंभ किया जा रहा है। आगामी दिनों में पुस्तकालयों में विभिन्न विषयों पर स्वस्थ परिचर्चा कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। पुस्तकालय के शुभारंभ से हर वर्ग के लोगों को फायदा मिलेगा एवं सकारात्मक माहौल का निर्माण होगा।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने कहा कि मंडला की साक्षरता एवं जनता को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे प्रयास सराहनीय है। भविष्य में इन कार्यों के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे ने कहा कि अध्ययन के प्रति सकारात्मक एवं ज्ञान की जिज्ञासा को पूरा करने की चाह रखने वाले व्यक्तियों के लिए पुस्तकालय प्रारंभ किया गया है। आगामी दिनों में पुस्तकालय में अतिरिक्त अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।
पंचायत स्तरों पर भी हुआ पुस्तकालयों का शुभारंभ
कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर जिले की समस्त पंचायतों में ज्ञानदान अभियान के तहत् पुस्तकालयों का शुभारंभ हुआ है। जिले के सभी अनुभागों, तहसील, जनपद एवं पंचायत स्तर में अलग-अलग स्थानों पर लायब्रेरी का प्रारंभ हुआ है। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ज्ञानदान अभियान के तहत् कोई भी व्यक्ति अतिरिक्त अध्ययन सामग्री या जन उपयोगी किताबें अपनी नजदीकि लायब्रेरी में दान कर सकता है।
नशामुक्ति दिवस की दिलाई गई शपथ
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनमानस को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इसके पूर्व कार्यक्रम का प्रारंभ गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुआ। जनपद सदस्यों एवं आजीविका समूह की दीदियों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन जनपद पंचायत में पदस्थ श्री गौतम ने किया।
समाचार
क्रमांक/15/फोटो संलग्न
जिला जनसम्पर्क कार्यालय मण्डला (म0प्र0)
समाचार
महिला ज्ञानालय से जिले की साक्षरता में आएगा
सकारात्मक बदलाव - हर्षिका सिंह
कलेक्टर ने महिला ज्ञानालय की द्वितीय चरण का किया
शुभारंभ
मण्डला
2 अक्टूबर 2021
कटरा पंचायत परिसर में महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से प्रारंभ किए गए महिला ज्ञानालय के द्वितीय चरण का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विगत् वर्ष से प्रारंभ हुए महिला ज्ञानालय अभियान के तहत् गांव की पढ़ी-लिखी महिलाओं द्वारा निरक्षर महिलाओं को अक्षरज्ञान, बैंकिंग परिचय का ज्ञान कराया जा रहा है। महिला ज्ञानालय अभियान से निरक्षर महिलाओं के जीवन में साक्षरता आ रही है। आगामी दिनों में महिला ज्ञानालय कार्यक्रम से जिले की साक्षरता में सकारात्मक बदलाव आएगा। श्रीमती सिंह ने कहा कि महिलाएं आगे आकर अपने आसपास की निरक्षर महिलाओं को साक्षर करने एवं उन्हें सामान्य बैंकिंग प्रक्रिया से अवगत कराने में सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने महिला बाल विकास विभाग एवं ज्ञानालय कार्यक्रम के तहत् सहयोग करने वाली महिलाओं को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे, कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तड़वे, एएसपी श्री कंवर, जिला पंचायत तथा जनपद सदस्य, जिला सीईओ जनपद श्री शर्मा, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment