Revanchal Times - खैरी में विलेज फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने आज मिलकर गांधी जयंती के उपलक्ष्य में खैरी मुक्तिधाम पर एवं खेरमाई धाम पर वृक्षारोपण एवं साफ सफाई का कार्य किया और युवाओं ने बताया कि महात्मा गांधी जी का सपना साकार करने एवं भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी की स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए हमने खैरी मुक्तिधाम को एक आदर्श मुक्तिधाम बनाने का संकल्प लिया है
एवं गांव पर जितने भी सार्वजनिक स्थान हैं उन सब पर साफ सफाई करके लोगों को यह प्रेरणा एवं उपदेश दिया कि सभी लोग अपने घरों के आसपास सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें इस कार्यक्रम में प्रकाश सिंगरौरे, मनीष सिंगरौरे, जागेश्वर सिंगरौरे,अजय सिंगरौरे, राहुल सिंगरौरे, संतोष सिंगरौरे, अंकित सिंगरौरे ,प्रदीप सिंह , वीरेंद्र सिंह ,सुदर्शन ठाकुर तेजी सिंह और भी अन्य सदस्य इस वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान में शामिल रहे

No comments:
Post a Comment