BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला में हुए हत्या कांड के बाद से फ़रार चल रहे दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 25, 2021

जिला में हुए हत्या कांड के बाद से फ़रार चल रहे दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा...



रेवांचल टाईम्स - सिटी कोतवाली के अंतर्गत फ़रार चल रहे अपराध क्रमांक .486/2021 धारा 294, 307, 324, 458, 506, 34, 302, 147, 148, 149 भादंवि के मामले फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत द्वारा 10,10 हजार रूपये की ईनाम घोषणा की गई है। फरार आरोपियों की तलाश सीसीटीवी फुटेज एवं एवं सायबर सेल की माध्यम से की जा रही थी। मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि आरोपीगण जानू मिश्रा व बाबू लाल यादव को जबलपुर तरफ जाने वाले रास्ते में टोल नाका के पास देखा गया है। मुखबिर के बताये स्थान शारदा मंदिर के सामने बरेला जबलपुर पहुंचे।


पुलिस को देखते ही हो रहे थे फरार पुलिस ने धरदबोचा...


दो लड़के पुलिस को देखकर कूदते फांदते भागे जिन्हें पुलिस फोर्स ने घेराबंदी कर दबोच कर पकड़ा गया। जो अपने-अपने नाम नितिन मिश्रा उर्फ जानू मिश्रा पिता कृष्ण कुमार मिश्रा उम्र 25 साल निवासी ग्राम किसलपुरी थाना कोतवाली जिला डिण्डोरी, हाल सरदार भगत सिंह वार्ड क्रं. 13 मंडला थाना कोतवाली मंडला, रोहित यादव उर्फ बाबू लाल यादव पिता फागू लाल यादव उम्र 24 साल करीब निवासी ग्राम कुम्हा थाना समनापुर जिला डिण्डोरी स्वामी सीताराम वार्ड ईलाही चौक मंडला बताये जिनसे अपराध सदर में पूछताछ की तो जुर्म कुबुल करते हुए अभिषेक की हत्या तथा आनंद ज्योतिषी की हत्या का प्रयास करना स्वीकार किये। मामले मे 4 आरोपियो को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया एवं घटना के मुख्य 2 आरोपियो को 48 घंटे मे गिरफ्तार कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment