BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दो किलो गांजे के साथ आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में ... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 25, 2021

दो किलो गांजे के साथ आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में ...



रेवांचल टाईम्स - मण्डला शनिवार को थाना महाराजपुर को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि बंजर नदी पुल के पास एक व्यक्ति अपने पास अवैध रुप "से मादक पदार्थ गांजा लिये जाने कि सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में उप निरीक्षक बबिता पहाड़े एवं थाना टीम द्वारा मुखबिर के बताये गये स्थान पर सूचना तस्दीक हेतु रवाना हुए जहां बताये गए हुलिया का एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पंकड़ा गया। पुलिस द्वारा पुछे जाने पर अपना नाम विशाल पिता स्व. जानकी प्रसाद भांवरे उम्र 18 वर्ष निण् ग्राम भपसाटोला थाना महाराजपुर बताया चेक करने पर आरोपी के पास से 2 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया कर जाकर आरोपी का कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएक एक्ट का पाया जाने से में आरोपी विशाल पिता स्व. जानकी प्रसाद भांवरे उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम भपसाटोला के विरूद्ध थाना महाराजपुर अपराध क्रमांक 409/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस का पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। इस कार्यवाही में निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर थाना प्रभारी महाराजपुर, उपनिरीक्षक जगदीश पन्द्रे, बबीता पहाड़े, आरक्षक प्रियांश, रमेश की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment