BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंगलवार के दिन करें ये काम, जीवन में नहीं आएगी कोई परेशानी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 26, 2021

मंगलवार के दिन करें ये काम, जीवन में नहीं आएगी कोई परेशानी

  

हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक वार अलग-अलग भगवानों को समर्पित है और दिन विशेष के अनुसार देवी-देवताओं की पूजा-अराधना की जाती है. आज यानि मंगलवार का दिन हनुमान जी (Mangalwar Ke Upay) को समर्पित है. इनसदिन हनुमान जी की पूजा का विधान है और ​कहा जाता है कि हनुमान जी (Hanuman Ji Ki Puja) पूजा से प्रसन्न होकर अपने भक्तों के सभी संकट दूर करते हैं. साथ ही इस दिन को मंगलदेव का दिन भी माना जाता है. वहीं मंगलवार (Mangalwar Vrat) की प्रकृति को उग्र माना जाता है और कहा जाता है कि यदि आपकी कुंडली में मंगल शुभ स्थान पर बैठा है तो जीवन में सबकुछ मंगल ही होगा. यदि आपके जीवन में कुछ परेशानियां आ रही हैं तो मंगलवार का उपवास करना चाहिए. इस दिन मंगलदेव और हनुमान जी की पूजा करना मंगलकारी होता है. लेकिन कुछ ऐसे कार्य हैं जिन्हें मंगलवार के दिन नहीं करना चाहिए
मंगलवार के दिन किसी को भी ऋण नहीं देना चाहिए. ऐसा कहा जाता है कि मंगलवार को ऋण देने पर वह आसानी से वापस नहीं आता. लेकिन अगर आपने किसी से ऋण लिया है तो आप उसे मंगलवार के दिन लौटा सकते हैं.
मंगलवार के दिन यदि आप उपवास करते हैं तो इस दिन किसी भी वजह से गुस्सा करने से बचें और इस दिन अपशब्दों को भी इस्तेमाल न करें. कोशिश करें मंगलवार के दिन घर में शांति बने रहे क्योंकि गृहकलेश से जीवन की प्र​गति में बाधा उत्पन्न होती है.
कहा जाता है कि मंगलवार के दिन अपने परिवार के सदस्यों या फिर किसी मित्र से विवाद नहीं करना चाहिए. इससे जीवन में अमंगल होने की आशंका होती है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार के दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने से जीवन में जीवन में संकट आते हैं और सुख-शांति भंग होती है.
ध्यान रखें कि मंगलवार के दिन शुक्र और शनि देव से संबंधित कोई भी न करें. इसके लिए शुक्रवार और शनिवार का ही दिन चुने. मंगलवार को शुक्र व शनि से जुड़े कार्यों से दूर रहना ही बेहतर है.
यह भी कहा जाता है कि मंगलवार के दिन नमक का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है.


No comments:

Post a Comment