BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सालभर तक भाई की डेड बॉडी के साथ घर में रहे तीन बच्चे... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 26, 2021

सालभर तक भाई की डेड बॉडी के साथ घर में रहे तीन बच्चे...

रेवांचल टाइम्स: अमेरिका के ह्यूस्टन (US Houston) में तीन बच्चे सालभर तक अपने भाई के शव (Dead Body) के साथ घर में रहे. जब उन्होंने इस बारे में पुलिस को बताया तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए. इन तीनों बच्चों की उम्र 15, 10 और सात साल है. पुलिस ने घर के अंदर से एक मानव कंकाल बरामद किया है. वहीं इस मामले में पुलिस ने बच्चों की मां और उसके प्रेमी से पूछताछ की है. शुरुआती पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन आगे की जांच की जा रही है.

'द गार्जियन' के मुताबिक, बीते रविवार को एक 15 वर्षीय बच्चे ने हैरिस काउंटी शेरिफ ऑफिस को फोन किया और कहा कि उसका 9 वर्षीय भाई एक साल पहले मर चुका है और शव घर के अंदर ही है. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्हें 10 साल की एक बच्ची, सात साल का बच्चा और फोन करने वाला 15 वर्षीय नाबालिग लड़का मिला. वे सभी अपार्टमेंट में अकेले थे. इस दौरान पुलिस को एक बच्चे के कंकाल के अवशेष मिले. पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से कहा, "ऐसा प्रतीत होता है कि अवशेष लंबे समय से वहां थे." देर रात बच्चों की मां और उसके प्रेमी का पता लगा लिया गया. हालांकि, शुरुआती पूछताछ कर उन्हें छोड़ दिया गया. फिलहाल चाइल्ड प्रोटेक्टिव सर्विसेज, बच्चों की सहायता कर रही है. पुलिसिया जांच भी जारी है. कैसी थी बच्चों की हालत? एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बच्चे "काफी दयनीय परिस्थितियों में रह रहे थे". बच्चों ने जो कुछ दिखाया वो बहुत परेशान करने वाला था. घर के अंदर से कंकाल मिलना कई सवाल खड़े करता है. उन्होंने आगे कहा कि बच्चे कुपोषित दिखाई दिए और उन्हें शारीरिक चोटें आईं थीं. तीनों को जांच और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल केस की जांच की जा रही है.

No comments:

Post a Comment