BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सर्दी में शरीर को गर्माहट देंगी ये 7 चीजें... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 26, 2021

सर्दी में शरीर को गर्माहट देंगी ये 7 चीजें...



सर्दी के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए शरीर में गर्माहट बनाए रखना बेहद जरूरी है। इन 5 चीजों का सेवन आपके शरीर को गर्माहट देगा और सर्दी जुकाम के साथ-साथ ठंड की अन्य बीमारियों से बचाएगा। जानें कौन सी हैं यह 5 चीजें...

1 गुड़ - सर्दी में जुकाम और खांसी होने पर गुड़ का काढ़ा पिलाया जाता है, क्योंकि य‍ह शरीर को गर्माहट देता है। रोजाना गुड़ का सेवन करते रहने पर आपको सर्दी के दुष्परिणाम नहीं झेलने पड़ेंगे।

2 अंडा - अंडा खाने वालों के लिए यह ठंड से निपटने का बेहरीन विकल्प है। यह आपके शरीर को ठंड से बचाएगा, गर्माहट और पोषण भी देगा। आप इसे किसी भी रूप में इसका सेवन कर सकते हैं।

3 हल्दी - सर्दी से बचने के लिए यह भी औषधी के रूप में प्रयोग की जाती है। आप हल्दी का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा कीजिए और शरीर में गर्माहट बनाए रखिए। यह एंटीबायोटिक का काम भी करेगी।

4 लहसुन - लहसुन एक बेहतरीन एंटीबायोटिक होने के साथ-साथ सर्दी-जुकाम में प्रयुक्त होने वाली औषधी भी है। ठंड के दिनों में लहसुन की चटनी, सब्जी बनाई जा सकती है। इसके अलावा आप इसे रोटी के साथ कच्चा या फ्राय करके भी खा सकते हैं।

5 मेथी - मेथी दाने से बनाए जाने वाले लड्डुओं का सेवन खास तौर पर ठंड में किया जाता है। यह शरीर में गर्माहट बनाए रखने में मददगार है। मेथी की हरी सब्जी का भी ज्यादा से ज्यादा सेवन करना इन दिनों में फायदेमंद होगा।

6 सूखे मेवे - सूखे मेवों का सेवन करना भीठंड से बचाव के लिए बेहद मददगार साबित होगा। अगर इन्हें गुड़ और घी के साथ मिक्स करके लड्डू बनाकर सेवन करेंगे तो यह और भी सेहतमंद हो जाएंगे।

7 शहद - शहद का सेवन करना यूं तो लाभदायक होता ही है, ठंड के दिनों में यह विशेष रूप से लाभदायक होगा। गर्म पानी के साथ इसका सेवन वजन कम करने में भी मददगार है और फुर्ती लाने में भी।

No comments:

Post a Comment